Samachar Nama
×

बुलंदशहर : जेवर के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से नैनू मावी घायल

बुलंदशहर, 21 मार्च (आईएएनएस)। जेवर के पास शुक्रवार को पुलिस और बदमाश के बीच हुए मुठभेड़ को लेकर सीओ भास्कर मिश्रा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना सिकंदराबाद पुलिस जेवर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार भागने की कोशिश करना लगा। पुलिस ने जब इसका पीछा किया तो बदमाश ने फिसलकर गिर पड़ा।

सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि खुद को घिरता देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फियरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश जोली गांव का रहने वाला है। इसकी पहचान निवेश उर्फ नैनू मावी पुत्र अमरजीत के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पता चला कि होली के दिन अनिल मावी हत्याकांड में साजिशकर्ता के तौर पर ये शामिल था। गौतमबुद्धनगर में भी ये वांछित चल रहा है।

सीओ ने आगे बताया कि बदमाश के पास से बरामद मोटरसाइकिल भी चोरी की है। थाना सिकंदराबाद से ही बाइक चोरी की गई है। बदमाश के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने प्राथमिक उपचार के लिए इलाज के लिए भेजा गया है। इस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि 18 मार्च को मथुरा में भी पुलिस ने एक कुख्यात का एनकाउंटर किया था। होली के दिन की गई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। इस घटना में संजू उर्फ 'डेंजर', गौरव और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल थे।

इससे पहले 27 फरवरी को आगरा में भी यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट एवं आगरा पुलिस की संयुक्त टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश की पहचान पवन उर्फ कल्लू के रुप में हुई थी।

--आईएएनएस

एसडी/

Share this story

Tags