Samachar Nama
×

‘जीवन जीने की नई प्रेरणा प्रदान की', श्रीश्री रवि शंकर के जन्मदिन पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। आर्ट ऑफ लिविंग' के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन पर बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के सीएम नायब सैनी समेत अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।
‘जीवन जीने की नई प्रेरणा प्रदान की', श्रीश्री रवि शंकर के जन्मदिन पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। आर्ट ऑफ लिविंग' के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन पर बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के सीएम नायब सैनी समेत अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। 'आर्ट ऑफ लिविंग' के माध्यम से मानवता का संदेश फैलाने में आपके मार्गदर्शन ने एक अहम भूमिका निभाई है।

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आध्यात्मिक चेतना, सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित 'आर्ट ऑफ लिविंग' के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। आपके मार्गदर्शन ने विश्वभर में लोगों को सकारात्मकता, शांति और जीवन जीने की नई प्रेरणा प्रदान की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और मानवता को सदैव सेवा, करुणा व सद्भाव का संदेश देते रहें।

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका जीवन मानवता, आध्यात्मिक चेतना, सेवा एवं शांति के संदेश को समर्पित है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनकल्याण की कामना करता हूं।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आर्ट ऑफ लिविंग' के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिखा कि प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु, आर्ट ऑफ लिविंग' के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को जन्मदिन की आत्‍मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और आमजन के जीवन को ऐसे ही सरल, सुखद व आनंददायी बनाते रहें, यही कामना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग' के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मानवता को शांति, सुख व अधिक सार्थक जीवन की ओर मार्गदर्शन करने की निरंतर शक्ति प्राप्त होती रहे। आपके इस महान उद्देश्य में आपको असीम आनंद और सफलता मिले।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Share this story

Tags