Samachar Nama
×

'जीवन भीमा योजना' का ट्रेलर रिलीज, इंश्योरेंस फ्रॉड की कहानी में फंसे अरशद वारसी

'जीवन भीमा योजना' का ट्रेलर रिलीज, इंश्योरेंस फ्रॉड की कहानी में फंसे अरशद वारसी
'जीवन भीमा योजना' का ट्रेलर रिलीज, इंश्योरेंस फ्रॉड की कहानी में फंसे अरशद वारसी

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अरशद वारसी अपनी डार्क कॉमेडी और क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जीवन भीमा योजना' से फिर से हसाने के लिए तैयार हैं। बुधवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

अभिनेता अरशद वारसी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर लिखा, "एक हमशक्ल, एक इंश्योरेंस प्लान और मुसीबतों की एक ऐसी कड़ी जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। 'जीवन भीमा योजना' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।"

ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन में फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।

2 मिनट 22 सेकंड के ट्रेलर में अभिनेता अरशद वारसी पहली बार जीवन कपूर और उसके हमशक्ल भीमा के रूप में दोहरी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। यह ट्रेलर क्राइम, डार्क कॉमेडी, इंश्योरेंस फ्रॉड और गलतफहमी को दिखाता है। इसमें कर्ज में डूबे जीवन (अरशद) और उसकी पत्नी योजना (संजीदा शेख) के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

कहानी कर्ज में डूबे जीवन और उसकी तेजतर्रार पत्नी योजना (संजीदा शेख) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भीमा के मिलने के बाद जीवन की मौत का नाटक कर बीमा का पैसा हड़पने का खतरनाक प्लान बनाते हैं। कहानी में नया मोड़ तब आता है जब यह पता चलता है कि भीमा का संबंध हीरे की तस्करी और खतरनाक अपराधियों से है, जिससे उनकी योजना अफरा-तफरी में बदल जाती है।

यह कर्ज में डूबे एक दंपति की कहानी है, जो बीमा का पैसा पाने के लिए एक फर्जी साजिश रचते हैं लेकिन मामला तब बिगड़ जाता है जब उनका हमशक्ल एक खतरनाक हीरा तस्करी गिरोह से जुड़ा निकलता है।

अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित क्राइम-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'जीवन भीमा योजना' में अरशद वारसी और संजीदा शेख के अलावा विजय राज, पूजा चोपड़ा, बिजेंद्र काला और दिवंगत अभिनेता अतुल परचुरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में भी संजीदा शेख अरशद वारसी के साथ नजर आ रही हैं। इससे पहले भी संजीदा हालिया रिलीज फिल्म 'धमाल 4' में अरशद वारसी के साथ नजर आईं थी। इस फिल्म में संजीदा शेख ने कॉमेडी के साथ-साथ कुछ बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस भी किए हैं।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story