Samachar Nama
×

जेडीयू प्रबोधन कार्यक्रम में बिहार मॉडल पर चर्चा, नीरज कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां

जेडीयू प्रबोधन कार्यक्रम में बिहार मॉडल पर चर्चा, नीरज कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां
जेडीयू प्रबोधन कार्यक्रम में बिहार मॉडल पर चर्चा, नीरज कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां

पटना, 18 सितंबर (आईएएनएस)। जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के पहले प्रबोधन प्रोग्राम में बिहार के विकास, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, रेवेन्यू ग्रोथ, बजटिंग और एफआरबीएम कंप्लायंस पर चर्चा हुई। साथ ही सात निश्चय योजनाओं के इम्प्लीमेंटेशन का रिव्यू भी किया गया।

नीरज कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “यह जनता दल (यूनाइटेड) का पहला ओरिएंटेशन प्रोग्राम था, जिसका उद्घाटन नीतीश कुमार ने किया। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अगुवाई में हुए इस प्रोग्राम में पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च ने बिहार में हुए बदलावों, खासकर वित्तीय स्थिरता के बारे में जानकारी दी। इसमें बताया गया कि बजट प्रक्रिया के जरिए बिहार की राजस्व प्राप्तियां कैसे बढ़ीं और बिहार ने एफआरबीएम एक्ट का पालन कैसे किया।”

नीरज कुमार ने कहा कि सदस्‍यों ने अपेक्षा व्‍यक्‍त किया कि हमने कल्‍याणकारी योजनाओं से समाज के हर तबके को लाभान्वित किया है, उस आंकड़े को हम सबके पास भेजा जाए। यह पता होना चाहिए कि हर क्षेत्र में कितना काम हुआ है। किन समूहों को कौन-कौन लाभ मिला है।

नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार का संबोधन की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि निशांत कुमार ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार घोषणा के लिए नहीं, बल्कि निश्चिय के लिए जाने जाते हैं। नीतीश कुमार ने सात निश्चिय-एक और सात निश्चिय-दो की घोषणा की है, उसमें जो काम बचे हुए हैं, उनका अपने क्षेत्र में अवलोकन करो। उसकी रिपोर्ट बनाएं। इसके बाद हमसे और मुख्‍यमंत्री से सहयोग लो। मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी से संवाद स्‍थापित करके उन समस्‍याओं का समाधान करेंगे। उन्‍होंने कहा कि निशांत कुमार का संबोधन अब तक का सबसे शानदार, दमदार और बेहतरीन रहा है।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Share this story