Samachar Nama
×

जदयू को नीतीश कुमार ने खून-पसीने से खड़ा किया है, पार्टी आगे भी मजबूत बनी रहेगी : संजय झा

पटना, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर जदयू के राज्यसभा सदस्य और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने प्रतिक्रिया दी।

संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले भी करीब 15 वर्षों तक संसद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने खास तौर पर युवाओं से अपील की कि जो लोग राजनीति में रुचि रखते हैं, उन्हें संसद में दिए गए नीतीश कुमार के पुराने भाषण जरूर सुनने चाहिए।

संजय झा ने आगे कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कई लोग इस पार्टी के भविष्य को लेकर सवाल उठा रहे थे। लेकिन यह पार्टी नीतीश कुमार ने ईमानदारी से बनाई है। उन्होंने इसे अपने खून-पसीने से खड़ा किया है, इसलिए पार्टी मजबूत है और आगे भी मजबूती से खड़ी रहेगी।

इसी बीच बिहार की राजनीति में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है।

रामकृपाल यादव के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद कहा है कि वे 14 अप्रैल को इस्तीफा देंगे और उसके बाद सांसद के रूप में काम करेंगे। इसके बाद नई सरकार का गठन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि नई सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेगी और राज्य को एक नया नेतृत्व मिलेगा। साथ ही उम्मीद जताई कि बिहार का विकास और भी तेज गति से आगे बढ़ेगा।

वहीं दूसरी ओर, मंत्री रामकृपाल यादव ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री ने कहा है कि यदि सीएए लागू होता है, तो उसका स्वागत किया जाएगा और इसे लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है।"

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

Share this story

Tags