Samachar Nama
×

जवानों के साथ दिवाली मनाना अच्छी बात पर उरी, लद्दाख और नक्सली हमलों पर जवाब दे सरकार: कांग्रेस

जवानों के साथ दिवाली मनाना अच्छी बात पर उरी, लद्दाख और नक्सली हमलों पर जवाब दे सरकार: कांग्रेस
जवानों के साथ दिवाली मनाना अच्छी बात पर उरी, लद्दाख और नक्सली हमलों पर जवाब दे सरकार: कांग्रेस

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता भाई जगताप ने जवानों के साथ पीएम मोदी के दिवाली मनाने, नक्सलवाद और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जवानों के साथ दिवाली मनाना अच्छी बात है और इसका स्वागत होना चाहिए, लेकिन इंदिरा गांधी और राजीव गांधी बिना किसी प्रचार के सरहद पर जाकर जवानों के बीच जाते थे। उन्होंने उरी, लद्दाख और नक्सल प्रभावित इलाकों में शहीद जवानों के मुद्दों पर सरकार से जवाब की बात कही।

कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा, "जिनकी मानसिकता है कि भारत को आजादी 2014 के बाद मिली, वे तो यही कहेंगे। क्या वे इंदिरा गांधी को भूल गए, जो सरहद पर जाकर खुद खाना पकाकर जवानों को अपने हाथों से खिलाती थीं? उन्होंने कभी फोटोग्राफी और प्रचार नहीं किया। न राजीव गांधी ने ऐसा किया। यह अच्छी बात है कि 12-13 साल बाद कम से कम आपको यह एहसास हुआ कि जवानों के साथ दिवाली मनानी चाहिए। यह स्वागत योग्य है।"

उन्होंने कहा कि जहां तक नक्सलवाद का मामला है, वहां जवान अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं। खासकर चीन सीमा पर लद्दाख में जहां नागरिकों पर हमले हुए, उसका जवाब कब देंगे? उरी हमला हो या अन्य आतंकी हमले, जिनमें जवान शहीद हुए, उनके बारे में हमने कभी एक शब्द नहीं सुना। ठीक है, फोटोग्राफी करना उनकी आदत है, कैमरे का एंगल देखना उनकी आदत है, लेकिन मैं यह जरूर कहना चाहता हूं कि चाहे नक्सलवाद हो या आतंकवाद, जिस ढंग से आज देश पर हमले हो रहे हैं, उसके लिए कौन जिम्मेदार है ये आज तक न तो उरी में सामने आया और न ही लेह लद्दाख में?

भाई जगताप ने कहा कि जिस ढंग से पुलिस का डीसीपी आरडीएक्स के साथ पकड़ा जाता है, और उसके ऊपर क्या कार्रवाई हुई, ये देश को पता नहीं। जिस तरह पुलिस के एक डीसीपी को आरडीएक्स के साथ पकड़ा गया था, उसके बाद क्या कार्रवाई हुई, यह भी देश को नहीं पता। आरडीएक्स आता कहां से है? इन सारी बातों का जवाब भी पीएम मोदी को देना होगा। जनता आज यह सवाल पूछ रही है और आगे भी पूछेगी। सिर्फ प्रतीकात्मक कार्यक्रमों से लोग चुप नहीं बैठेंगे।

पीएम मोदी ने दिमागी नक्सल वाले बयान पर उन्होंने कहा कि यह वे किसके बारे में कह रहे हैं, मुझे नहीं पता। अगर वे कांग्रेसियों के बारे में कह रहे हैं, तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हमें उनके सर्टिफिकेट की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह वही कांग्रेस है जिसके लाखों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया है। आपके साथ जो लोग बैठे हैं, वे अंग्रेजों के मुखबिर रहे हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई में कभी हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने देश की आजादी का विरोध किया था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आपके साथ बैठे हुए लोग तिरंगे का भी विरोध करते थे। इसलिए पहले आप यह तय कर लीजिए कि दिमागी नक्सल कौन हैं, उसके बाद इस विषय पर बात कीजिए।

--आईएएनएस

केके/वीसी

Share this story

Tags