जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध विजय की 81वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी आयोजित
बीजिंग, 3 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 81वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संगोष्ठी 3 सितंबर को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और प्रचार-प्रसार विभाग के प्रमुख ली शूलेई ने इसमें भाग लिया।
संगोष्ठी में सीपीसी केंद्रीय समिति के संयुक्त मोर्चा विभाग, केंद्रीय पार्टी इतिहास व साहित्य अनुसंधान संस्थान और केंद्रीय सैन्य आयोग के राजनीतिक कार्य विभाग के प्रतिनिधियों के साथ युवा सैनिकों और छात्रों के प्रतिनिधियों ने क्रमशः भाषण दिए। उन्होंने युद्ध की विजय के बारे में प्रकाश डाला और इतिहास को याद रखने, शहीदों का सम्मान करने, शांति को संजोने और बेहतर भविष्य बनाने का दृढ़ संकल्प व आत्मविश्वास व्यक्त किया। उन्होंने अविचल रूप से शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर कायम रहने की आकांक्षा भी व्यक्त की।
बताया जाता है कि संगोष्ठी का आयोजन सीपीसी केंद्रीय समिति के संयुक्त मोर्चा विभाग, केंद्रीय पार्टी इतिहास व साहित्य अनुसंधान संस्थान और केंद्रीय सैन्य आयोग के राजनीतिक कार्य विभाग ने संयुक्त रूप से किया। करीब 200 मेहमानों ने इसमें भाग लिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

