Samachar Nama
×

जनवरी से मई तक, चीनी रेलवे ने 1.9 अरब से ज्यादा यात्रियों की सेवा की

बीजिंग, 13 जून (आईएएनएस)। इस वर्ष जनवरी से मई तक, चीनी रेलवे ने 1 अरब 96 करोड़ 90 लाख यात्रियों को परिवहन सेवा प्रदान की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.7 प्रतिशत ज्यादा है और समान अवधि के ऐतिहासिक आंकड़ों में सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है।

विशेष रूप से 1 मई को 2 करोड़ 48 लाख 44 हजार यात्रियों का परिवहन किया गया, जिसने एकल दिन का नया रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्रॉस-बॉर्डर यात्री परिवहन में सतत सक्रियता देखी गई, जिसमें चीन-लाओस रेलवे और क्वांगचो-शनचन-हांगकांग हाई-स्पीड रेलवे द्वारा क्रॉस-बॉर्डर यात्रियों की संख्या में क्रमशः 35 फीसदी और 14.5 फीसदी की वृद्धि हुई।

रेलवे विभाग ने सेवाओं को सुधारने के लिए सक्रिय प्रयास किए हैं, जिसमें पर्यटन विशेष ट्रेनें, शांत डिब्बे, पालतू जानवरों को ले जाने की सेवा जैसे कई उपाय शामिल हैं। साथ ही, राष्ट्रीय नीतियों के साथ समन्वय करते हुए विदेशी यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags