Samachar Nama
×

जंतर-मंतर पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

जंतर-मंतर पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
जंतर-मंतर पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली में विपक्ष के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जंतर-मंतर की ओर आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर पुलिस बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस की ओर से आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की भी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत जंतर-मंतर के आसपास संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा इंतजामों की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। जंतर-मंतर के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

वहीं, जंतर-मंतर और उसके आसपास भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू की गई है। इसके तहत क्षेत्र में कुछ प्रकार की गतिविधियों और लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लागू हो सकते हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।

विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी के इस महत्वपूर्ण इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले मार्गों पर भी स्थिति के अनुसार निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल तैयार हैं।

--आईएएनएस

एसएके/एएस

Share this story