Samachar Nama
×

जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में जनमानस की समस्याएं सीधे सुनीं और अधिकारियों को तत्काल, पारदर्शी व संवेदनशील कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, व्यापारियों, युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के नागरिकों से मिले सीधे संवाद ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावी बनाया।

उन्होंने कहा कि जनता ही मेरी शक्ति है, जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, किसान, व्यापारी, युवा तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपनी शिकायतों व अनुरोधों के साथ पहुंचे।

मौर्य ने प्रत्येक मामले को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि हर शिकायत का त्वरित, पारदर्शी और मानवीय आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ाई से आगाह करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देरी, टालमटोल और भ्रष्टाचार पर शून्य सहनशीलता की नीति लागू होगी।

केशव ने जनता दर्शन में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम ने देशभर में जनसंवाद की नई परंपरा स्थापित की है। इसी भावना से प्रेरित होकर वे जनता दर्शन को महज औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता से सीधे जुड़ाव का माध्यम मानते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के दुख-दर्द को समझना और समाधान कराना ही मेरा दायित्व है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, यही हमारी प्रतिबद्धता है।

मौर्य ने यह भी कहा कि वे स्वयं हर शिकायत की प्रगति की समीक्षा करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि समाधान संतोषजनक हो। जनता दर्शन में मिली शिकायतों के आधार पर उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी जैसी गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। प्रत्येक मामले में न्यायसंगत व मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए।

जनता दर्शन में उपस्थित नागरिकों ने उप मुख्यमंत्री द्वारा संवेदनशीलता और तत्परता के साथ समस्याएं सुनने व समाधान के प्रति आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया। केशव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की करोड़ों जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। हमारी सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता दर्शन इसी निरंतर संवाद प्रक्रिया का हिस्सा है।

--आईएएनएस

विकेटी/डीकेपी

Share this story

Tags