Samachar Nama
×

जनकपुरी में 29वीं रामलीला की तैयारियां शुरू, आशीष सूद और जगदीश मुखी समेत कई लोग भूमिपूजन में हुए शामिल

जनकपुरी में 29वीं रामलीला की तैयारियां शुरू, आशीष सूद और जगदीश मुखी समेत कई लोग भूमिपूजन में हुए शामिल
जनकपुरी में 29वीं रामलीला की तैयारियां शुरू, आशीष सूद और जगदीश मुखी समेत कई लोग भूमिपूजन में हुए शामिल

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। जनकपुरी में श्री रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा ग्राउंड में आयोजित होने वाली 29वीं वार्षिक रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद, असम के पूर्व राज्यपाल जगदीशमुखी, स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती और दिल्ली के पूर्व मेयर नरेंद्र चावला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री आशीष सूद ने कहा, "आज दिल्ली भारत में रामलीला के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनकपुरी में बहुत पुरानी रामलीला कमेटी है। स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती जी इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं और उन्होंने सभी को आशीर्वाद दिया है।"

उन्होंने कहा, "एक अच्छे उत्सव की तैयारी चल रही है। प्रभु राम देश समेत पूरी दिल्ली और जनकपुरी के लोगों को खुश रखें।"

वहीं, स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "राम और कृष्ण की भूमि है। उनका चरित्र से जनमानस में मानवता का निर्माण हो। विश्व बंधुत्व का निर्माण हो। सद्भाव की संस्कृति का उद्भाषाण हो। भगवान राम के चरित्र को रामलीला के माध्यम से दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर दिखाया जाता है।"

स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती ने कहा, "श्री रामलीला कमेटी जनकपुरी कई साल से रामलीला का मंचन करते आए हैं। हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं।"

दिल्ली के पूर्व मेयर नरेंद्र चावला ने कहा, "पिछले 29 साल से जनकपुरी में रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। इस साल भी इसे और अच्छे से संपन्न कराने के लिए भूमि पूजन किया गया है। इसमें हमारे तमाम अतिथि, सलाहकार, मंत्री, विधायक समेत आसपास के क्षेत्र के तमाम लोग शामिल हुए हैं।" उन्होंने कहा, "हम लोग दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था करते आ रहे हैं, जो हमेशा पूरी तरह भरा हुआ रहता है। हम बेहद सुंदर तरीके से रामलीला का आयोजन करते आ रहे हैं।"

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Share this story

Tags