Samachar Nama
×

जनकपुरी हादसा: दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को पुलिस कस्टडी में भेजा

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी घटना में एक सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश कुमार प्रजापति को रविवार को द्वारका कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
जनकपुरी हादसा: दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को पुलिस कस्टडी में भेजा

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी घटना में एक सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश कुमार प्रजापति को रविवार को द्वारका कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पुलिस ने आरोपी राजेश को घटना के एक दिन बाद अपनी हिरासत में लिया। अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने उसकी तीन दिन की रिमांड मांगी। हालांकि, कोर्ट ने एक दिन की रिमांड दी है।

पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी शरद भास्कर के अनुसार, राजेश कुमार प्रजापति को हादसे की जानकारी देर रात ही मिल चुकी थी, लेकिन उसने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी।

डीसीपी शरद भास्कर ने शनिवार को खुलासा किया कि जनकपुरी घटना में कुछ तथ्य सामने आए। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर एक चश्मदीद सामने आया। यह व्यक्ति उस रात रोहिणी में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद अपनी चार पहिया गाड़ी से सागरपुर में अपने घर लौट रहा था। यह देखना मुश्किल था कि कोई फंसा हुआ है या नहीं। उसने एक गार्ड को इसकी सूचना दी थी और उस गार्ड ने सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश कुमार प्रजापति की लेबर को हादसे के बारे में बताया था।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मौके पर मौजूद लेबर ने अपने मालिक राजेश प्रजापति को रात में कॉल किया था, जो त्रिनगर में रहता है। घटना की जानकारी के कुछ देर बाद राजेश भी मौके पर पहुंचा था। उनको पता था कि गड्ढे में बाइक गिरी और उसके साथ एक युवक भी गिरा है, लेकिन उन्होंने इस बारे में किसी को भी सूचना नहीं दी। डीसीपी ने बताया कि सुबह लगभग 8 बजे मिली पीसीआर कॉल के बाद ही उस घटना के बारे में जानकारी मिल पाई थी।

दरअसल, 25 साल के बाइकर कमल ध्यानी की जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से मौत हुई थी। यह गड्ढा क्षेत्र में चल रहे जल विभाग के प्रोजेक्ट के लिए खोदा गया था, लेकिन इसे मुख्य सड़क पर बिना किसी चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर, बैरिकेड, रोशनी या सुरक्षा व्यवस्था के खुला छोड़ दिया गया था। रात में घर लौटते समय कमल बाइक समेत गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags