Samachar Nama
×

'जन नायकन' पब्लिक रिव्यू: विजय की आखिरी फिल्म ने जीता प्रशंसकों का दिल, क्लाइमैक्स ने किया सबको भावुक

'जन नायकन' पब्लिक रिव्यू: विजय की आखिरी फिल्म ने जीता प्रशंसकों का दिल, क्लाइमैक्स ने किया सबको भावुक
'जन नायकन' पब्लिक रिव्यू:  विजय की आखिरी फिल्म ने जीता प्रशंसकों का दिल, क्लाइमैक्स ने किया सबको भावुक

चेन्नई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा लोकप्रिय अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई। सीएम बनने के बाद विजय की यह आखिरी फिल्म है, जिस वजह दर्शकों के मन में काफी उत्साह था।

सिनेमाघरों से बाहर आने वाले दर्शकों ने फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और बताया कि फिल्म का क्लाइमैक्स काफी भावुक कर देने वाला था।

दर्शक मालिका ने कहा, "फिल्म वाकई बहुत शानदार थी और इसका क्लाइमैक्स काफी भावुक कर देने वाला था। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री थलापति विजय की जीत के बाद इस फिल्म का रिलीज होना और भी खास बन गया। फिल्म से जुड़ा अनुभव काफी धमाकेदार रहा। मैं फिल्म के टाइटल कार्ड को मिस नहीं करना चाहती थी। मेरे लिए वह एक खास पल था।"

एक अन्य दर्शक देवा दर्शन ने कहा, "हमने काफी समय के बाद थलापति विजय को अभिनेता के रूप में देखा है, लेकिन अब वह हमारे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें फिर से सिनेमा में देखना बहुत शानदार अनुभव था। फिल्म की कहानी, स्क्रिप्ट और हर चीज शानदार थी, हालांकि क्लाइमैक्स काफी भावुक कर देने वाला था। हमें पूरा विश्वास है कि इस समय तमिलनाडु सही हाथों में है। अब देखते हैं कि आगे यह राज्य को किस दिशा में लेकर जाता है।"

दर्शक सुब्बू ने सीएम के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "यह एक शानदार अनुभवों में से एक था। एक तरफ मैं भावुक हूं, तो दूसरी तरफ गर्व महसूस हो रहा है कि आज के समय वह हमारे मुख्यमंत्री हैं। यह फिल्म बिल्कुल सही समय पर रिलीज हुई, क्योंकि अगर यह चुनाव से पहले रिलीज होती तो, शायद फिल्म को इस कदर रिस्पॉन्स नहीं मिलता और चुनाव के बाद रिलीज से फिल्म वास्तविक परिस्थितियों से ज्यादा जुड़ गई है।"

उन्होंने कहा, "थलपति विजय इस समय हर जगह चर्चा में हैं। मैं चाहता हूं कि वह आगे और फिल्में करें। मुझे पता है कि एक फैन के तौर पर मेरी यह इच्छा है, लेकिन मैं यह भी समझता हूं कि अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां और कर्तव्य हैं। मुझे उन पर बहुत गर्व है, क्योंकि मैं उनकी फिल्में देखता बड़ा हुआ हूं। मुझे आप बहुत पसंद हैं, मुख्यमंत्री साहब। अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं, सर। धन्यवाद।"

एक और दर्शक ने कहा, "फिल्म बहुत अच्छी है। हमारे मुख्यमंत्री को इस रूप में देखना एक बहुत ही अलग और यादगार अनुभव था। मुझे लगता है कि यह समाज के लिए एक सही कदम है। मुझे लगता है कि समाज को अच्छा संदेश देने के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म थी। मैं यह नहीं कहूंगा कि महिलाओं को पुरुषों की बात सुननी चाहिए, लेकिन महिलाओं को फिल्म के संदेश को जरूर समझना और सुनना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि किसी ने अपनी जिंदगी में ऐसा कुछ देखा होगा। यह सच में एक ऐतिहासिक फिल्म है।"

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story