Samachar Nama
×

जमशेदपुर: आईएससी बोर्ड में शांभवी तिवारी बनीं टॉपर, रैंक वन के साथ डॉक्टर बनने का सपना

जमशेदपुर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने गुरुवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष 10वीं-12वीं की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 99 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज किया है।

आईसीएआर-आईएससी परिणाम 2026 जारी होने के बाद स्टूडेंट्स के चेहरों पर खुशी नजर आ रही है। उन्हीं मेधावी छात्रों में एक नाम झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड-17 की रहने वाली शांभवी तिवारी का है। इन्होंने आईएससी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बायो-साइंस स्ट्रीम से पूरे देश में पहला रैंक हासिल किया है। शांभवी 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर रहीं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

सेक्रेड हर्ट कान्वेंट स्कूल जमशेदपुर की छात्रा शांभवी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। शांभवी के पिता राजेश रमण आकाशवाणी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता निभा सिन्हा सेंट मेरिस इंग्लिश हाई स्कूल में फिजिक्स की एक शिक्षिका हैं।

शांभवी की इस उपलब्धि पर उनके स्कूल की सिस्टर स्टेफी एसी ने खुशी जाहिर की। परिवार में शिक्षा का मजबूत माहौल ही शांभवी की सफलता की बड़ी वजह मानी जा रही है। शांभवी वर्तमान में नीट की तैयारी कर रही हैं और उनका सपना एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न सिर्फ उनके स्कूल और परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे शहर का नाम भी रोशन हुआ है। शांभवी की सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करते हैं।

बता दें कि इस वर्ष सीआईएससीई द्वारा आईसीएसई (हाईस्कूल) की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और आईएससी (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। वहीं, 10वीं में 99.18 और 12वीं में 99.13 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags