Samachar Nama
×

जम्मू में अगले तीन दिन तक आग उगलेगा सूरज, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

श्रीनगर, 8 जून (आईएएनएस)। आईएमडी के डायरेक्टर मुख्तार अहमद ने 10 जून तक गर्म और शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है। इसके बाद 11 जून से हल्की बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही जम्मू में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
जम्मू में अगले तीन दिन तक आग उगलेगा सूरज, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

श्रीनगर, 8 जून (आईएएनएस)। आईएमडी के डायरेक्टर मुख्तार अहमद ने 10 जून तक गर्म और शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है। इसके बाद 11 जून से हल्की बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही जम्मू में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 10 जून तक शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान है। जम्मू संभाग में 9-10 तारीख को लू चलने की आशंका है। 11 तारीख को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस हिसाब से मौसम ठीक रहने का चांस है। कुछ जिलों में आंधी-तूफान चलने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को सलाह है कि घर के अंदर रहें।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में एक-दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने के भी चांस हैं। जम्मू संभाग में अगले दो-तीन दिनों में 42-43 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा सकता है। लेकिन 11 तारीख से तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

बता दें कि एक दिन पहले 7 जून को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में लू का अलर्ट जारी किया गया। दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, मानसून की यह रफ्तार उत्तर भारत तक अभी नहीं पहुंची है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बड़े हिस्से अगले कई दिनों तक भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहेंगे।

मौसम विभाग ने बताया था कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 11-12 जून के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग की ओर से 8 से 11 जून के बीच दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags