Samachar Nama
×

जम्मू-कश्मीर : रियासी में अवैध तंबाकू बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

रियासी, 3 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के रियासी पुलिस ने अवैध तंबाकू उत्पादों की बिक्री और कब्जे के मामले में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान' के तहत की गई, जिसके अंतर्गत पुलिस लगातार नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है।

मामला रियासी जिले के बाणगंगा क्षेत्र का है, जहां पुलिस पोस्ट बाणगंगा की टीम नियमित गश्त और नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को बैग लेकर बाणगंगा से चरण पादुका की ओर जाते देखा। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पुलिस ने दोनों को रोका और उनकी जांच की।

जांच के दौरान इन व्यक्तियों की पहचान भूषण सिंह, पुत्र चैन सिंह, निवासी पुराना दरूर, कटरा, जिला रियासी और अब्दुल राशिद, पुत्र अली मोहम्मद, निवासी डग्गल हलाल, तहसील कालाकोट, जिला राजौरी के रूप में हुई। जब पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में तंबाकू से जुड़े उत्पाद बरामद हुए। इनमें सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पाद शामिल थे, जिन्हें कथित तौर पर बिक्री के लिए रखा गया था।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों से इन उत्पादों के स्रोत और बिक्री को लेकर जानकारी मांगी गई, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

इस मामले में पुलिस स्टेशन कटरा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

रियासी पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

--आईएएनएस

एसएचके/एबीएम

Share this story

Tags