Samachar Nama
×

जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर समेत 42 पदों पर निकली वैकेंसी, 13 अप्रैल तक अप्लाई करने का अवसर

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। देश के सबसे प्रतिष्ठित और प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक, जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जेएमआई ने प्रोफेसर समेत विभिन्न 42 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर समेत 42 पदों पर निकली वैकेंसी, 13 अप्रैल तक अप्लाई करने का अवसर

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। देश के सबसे प्रतिष्ठित और प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक, जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जेएमआई ने प्रोफेसर समेत विभिन्न 42 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

जेएमआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

जेएमआई ने जिन 42 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें प्रोफेसर के 8, एसोसिएट प्रोफेसर के 12 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पद शामिल हैं। वहीं, अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार मास्टर डिग्री कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ पीएचडी डिग्री, एनईटी/एसएलईटी/एसईटी रीसर्च पब्लिकेशन और टीचिंग/रीसर्च अनुभव होना चाहिए। वहीं, कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 57,700 से 2,18,200 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 1500 रुपए और एससी/एसटी के लिए 750 रुपए है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जेएमआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

वहीं, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से 23 अप्रैल तक उम्मीदवारों को एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी 'भर्ती एवं पदोन्नति अनुभाग (शिक्षण), द्वितीय मंजिल, रजिस्ट्रार कार्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, जामिया नगर, नई दिल्ली-110025' पते पर जमा करनी होगी। इसी के साथ भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को जेएमआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनमएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags