Samachar Nama
×

जलगांव में मौलवी से कथित तौर पर 'जय श्री राम' के नारे लगवाना गलत, आरोपी पर हो कार्रवाई: वारिस पठान

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने महाराष्ट्र में हुई तीन अलग-अलग घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी और एक विदेशी हमले की भी निंदा की। उन्होंने जलगांव जिले में एक मौलवी से कथित तौर पर जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाने की घटना को दुखद बताया है।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि नमाज पढ़ाने के बाद लौटते समय चार-पांच लोगों ने मौलाना को घेर लिया और नारे लगवाए। उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद हमने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की थी। अब इसमें शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

वसई-विरार में घुसपैठिये होने के शक में महिलाओं और बच्चों को हिरासत में लिए जाने पर वारिस पठान ने कहा कि आरोप पूरी तरह गलत थे। वे भारतीय नागरिक थे। सिर्फ शक के आधार पर उन्हें पकड़ा गया और रात भर पुलिस स्टेशन में बैठाए रखा गया। इसके बाद हमने अधिकारियों से फोन पर बात की। पुलिस ने दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें रिहा कर दिया।

सोशल मीडिया पर अश्लील और समाज-विरोधी कंटेंट फैलाने के आरोप में स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर पर पठान ने कहा कि साइबर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच चल रही है।

उन्होंने केईएम अस्पताल की एक महिला डॉक्टर का वीडियो उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, इसके बाद माफी मांगी। ये सभी मामले अब साइबर सेल के पास हैं और जांच-पड़ताल जारी है।

ओमान के तट और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास पलाऊ के झंडे वाले जहाज एमटी सेटेबेलो पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर वारिस पठान ने गहरी निंदा की। उन्होंने कहा, “मैं इस हमले की निंदा करता हूं। पीएम मोदी को युद्ध रोकना चाहिए। मैंने यह बात पहले भी कही थी। जिस तरह से युद्ध चल रहा है, उस पर सभी देशों को सोचना चाहिए, जिससे जल्दी इसे रोका जाए।”

--आईएएनएस

एसएके/डीकेपी

Share this story

Tags