Samachar Nama
×

एस जयशंकर की फ्रांसीसी सीनेट मैत्री समूह से मुलाकात, दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मिरेइल जूव के नेतृत्व वाले फ्रांसीसी सीनेट मैत्री समूह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
एस जयशंकर की फ्रांसीसी सीनेट मैत्री समूह से मुलाकात, दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर

नई द‍िल्‍ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मिरेइल जूव के नेतृत्व वाले फ्रांसीसी सीनेट मैत्री समूह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

बैठक के दौरान नियमित संसदीय संवाद के माध्यम से अपनी ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट कर कहा, "दिल्ली में सीनेटर मिरेइल जूव के नेतृत्व वाले फ्रांसीसी सीनेट मैत्री समूह से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमारी बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। मुझे विश्वास है कि नियमित संसदीय आदान-प्रदान हमारी 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' को और अधिक सुदृढ़ करेगा।''

व‍िदेश मंत्री ने बुधवार को ही ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर से भी मुलाकात की। क्रिश्चियन स्टॉकर भारत आधिकारिक यात्रा पर आए हैं।

व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर लिखा, ''ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर से मिलकर बहुत खुशी हुई, जो भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी चर्चाएं विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग के नए रास्ते खोलेंगी।''

पिछले कुछ हफ्तों में विदेश मंत्री एस. जयशंकर कई देशों के विदेश मंत्रियों से बात कर चुके हैं। भारत लगातार अपने अहम साझेदारों के साथ संपर्क में बना हुआ है।

जयशंकर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी समकक्ष पेनी वोंग से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव पर चर्चा की।

बातचीत के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "ऑस्ट्रेलिया की सीनेटर पेनी वोंग के साथ पश्चिम एशिया के हालात पर अच्छी बातचीत हुई, उनके साथ विचारों का आदान-प्रदान सराहनीय रहा।"

इससे पहले दोपहर में जयशंकर ने इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। उन्‍होंने बताया, "हमने पश्चिम एशिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।" वहीं, गिदोन सार ने 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि हमेशा की तरह, मेरे मित्र और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एक अच्छी बातचीत हुई। हमने ईरान, होर्मुज स्‍ट्रेट और लेबनान पर चर्चा की।

एक अन्‍य पोस्ट में विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से हुई बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया की सिनेटर वॉन्ग के साथ पश्चिम एशिया संघर्ष पर विचार विमर्श किया गया।"

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share this story

Tags