Samachar Nama
×

'जहरीले' बयान पर उत्तर प्रदेश में आर-पार की जंग, महंत सीताराम दास ने याद दिलाए सपा के पुराने दिन

अयोध्या, 15 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली के अभद्र बयान पर साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए महंत ने कहा कि जावेद अली जैसे कट्टरपंथी सनातन संस्कृति को धूमिल और बदनाम करने की कोशिश है।
'जहरीले' बयान पर उत्तर प्रदेश में आर-पार की जंग, महंत सीताराम दास ने याद दिलाए सपा के पुराने दिन

अयोध्या, 15 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली के अभद्र बयान पर साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए महंत ने कहा कि जावेद अली जैसे कट्टरपंथी सनातन संस्कृति को धूमिल और बदनाम करने की कोशिश है।

महंत सीताराम दास ने कहा कि ऐसे लोग भारत में रहते हैं, संसाधनों का उपभोग करते हैं और सरकारी योजना का लाभ लेने के बाद भी अगर ऐसी भावनाएं रखते हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के शासनकाल में निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचिता आई है।

सीताराम दास ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में 700 दंगे हुए थे। मैं पूछना चाहता हूं कि उस वक्त उनकी ये मंशा कहां थी? उनकी पार्टी के शासनकाल में देश में अराजकता और दंगे का माहौल था। आज भाजपा की सरकार में उन सभी पर अंकुश लगा है। भाजपा निष्पक्षता के साथ सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मूल मंत्र को उद्घाटित करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण हिंदू जनमानस इन जैसे लोगों को जवाब देने के लिए बैठा है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जावेद अली के बयान पर कहा कि जिनके अंदर जहर है वो जहर उगलेंगे और जिनके अंदर अमृत है वो अमृत उगलेंगे। हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की है और उनकी संस्कृति काफिरों को मारने की है। इसी वजह से जहर उगल रहे हैं।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "यह एक ऐसा मामला है जिस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। अगर कोई देश के बहुसंख्यक समाज को 'जहर' कह रहा है, तो असल में वही लोग जहर फैलाने और बंटवारा करने की कोशिश कर रहे हैं।"

जगदंबिका पाल ने आगे कहा, "वे अब भी कोई सबक नहीं सीख रहे हैं। ममता बनर्जी भी ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल करती थीं और आज उनकी पार्टी को पश्चिम बंगाल में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मेरा मानना ​​है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की जनता भी ऐसे बयान देने वालों को सबक सिखाएगी। चाहे वह एआईएमआईएम हो, समाजवादी पार्टी हो या इस तरह की बयानबाजी करने वाले अन्य लोग हों।"

भाजपा के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा कहते हैं, "अगर समाजवादी पार्टी हिंदुओं को 'जहरीला' बता रही है, तो जनता भी उसी हिसाब से जवाब देगी। हिंदू धर्म एक ऐसी विचारधारा है जो सबका भला चाहती है। इसे जहरीला कहना मंजूर नहीं है। अगर वे इसे जहरीला कह रहे हैं, तो क्या वे इसके बुरे असर का इंतजार कर रहे हैं? मेरा मानना ​​है कि हिंदू धर्म किसी का नुकसान नहीं पहुंचा सकता। इसका इतना अपमान नहीं किया जाना चाहिए कि जब यह उठे, तो कोई इसके सामने टिक न पाए।"

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story

Tags