Samachar Nama
×

जैकी श्रॉफ ने अनोखे अंदाज में मनाई मां की जयंती, 'एक पेड़ मां के नाम' का दिया संदेश

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेता जैकी श्रॉफ पर्यावरण संरक्षण के बहुत बड़े समर्थक हैं और अक्सर अपने साथ एक हरा-भरा पौधा लेकर चलते हैं। उन्होंने शुक्रवार को मां को जयंती के अवसर पर पौधा लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जैकी श्रॉफ ने अनोखे अंदाज में मनाई मां की जयंती, 'एक पेड़ मां के नाम' का दिया संदेश

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेता जैकी श्रॉफ पर्यावरण संरक्षण के बहुत बड़े समर्थक हैं और अक्सर अपने साथ एक हरा-भरा पौधा लेकर चलते हैं। उन्होंने शुक्रवार को मां को जयंती के अवसर पर पौधा लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में अभिनेता का अपनी जड़ों के प्रति सम्मान साफ झलक रहा है। सबसे पहले उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ भूमि पूजन किया। पारंपरिक रिति-रिवाजों का पालन करते हुए, उन्होंने पौधा रोपा और फिर उसकी पूजा-अर्चना की। पौधा लगाने के बाद अभिनेता ने पूरे गार्डन में पेड़-पौधों को पानी से सींचा।

अभिनेता ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "एक पेड़ मां के नाम। जन्मदिन की शुभकामनाएं, मां।"

अभिनेता का मां और पर्यावरण के प्रति समर्पण देखते हुए फैंस और उनके करीबियों ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाएं दी। उनकी बेटी कृष्णा श्रॉफ और फोटोग्राफर जयेश सेठ ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

जैकी श्रॉफ अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों, पुरस्कार समारोहों में या गले में लटकाकर पौधे (विशेष रूप से स्पाइडर प्लांट) ले जाते हैं। उनका कहना है कि पौधे ऑक्सीजन देते हैं और लोगों को इन्हें उपहार में देना चाहिए।

अभिनेता कई संगठनों से जुड़े हैं। वे लोगों को प्रेरित करते हैं कि पौधरोपण केवल एक रस्म नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और उम्मीद है।

अभिनेता जल्द ही आगामी फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन' में नजर आएंगे। यह एक साइंस-फिक्शन और फैमिली-ड्रामा फिल्म है जो 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इस फिल्म में जैकी श्रॉफ एक 'सुपरहीरो' दादाजी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म वास्तविक जीवन में बढ़ती उम्र में भी फिट, एक्टिव और खुशहाल रहने को सुपरहीरो का असली मतलब बताती है। इस फिल्म के निर्देशक मनीष सैनी हैं और इसे जी स्टूडियोज और अहमदाबाद फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share this story

Tags