Samachar Nama
×

जब तक तलाक नहीं होता, कोई फिल्म नहीं करूंगा: अभिनेता रवि मोहन

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रवि मोहन इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। शनिवार को उन्होंने जानकारी दी कि जब उनके जीवन में चल रही उथल-पुथल ठीक नहीं हो जाती है, वे काम नहीं करेंगे।
जब तक तलाक नहीं होता, कोई फिल्म नहीं करूंगा: अभिनेता रवि मोहन

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रवि मोहन इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। शनिवार को उन्होंने जानकारी दी कि जब उनके जीवन में चल रही उथल-पुथल ठीक नहीं हो जाती है, वे काम नहीं करेंगे।

अभिनेता ने अपने ऑफिस के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आ रहे थे।

अभिनेता ने प्रेस कॉन्फ्रेस में नम आंखों से पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि जब तक उनका तलाक नहीं हो जाता है, उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी और न ही वे किसी नए प्रोजेक्ट में काम करेंगे। उन्होंने भावुक होते हुए बताया, "ये फैसला मैंने इसलिए किया है क्योंकि मैं ऐसे हालात में अभिनय नहीं कर सकता। मैं उन अनावश्यक अपमानों को सहन नहीं कर सकता, जिनका मुझे सामना करना पड़ रहा है।"

उन्होंने एक तमिल कहावत कही, "'साधु मिरंडल काडू कोल्लाधु' (जिसका अर्थ है कि जब धैर्यवान लोग अंततः अपना धैर्य खो देते हैं, तो जंगल भी उनके क्रोध को सहन नहीं कर पाता)। वह एक साधु (धैर्यवान व्यक्ति) थे और कई लोग उन्हें उकसाने की कोशिश कर रहे थे।"

उन्होंने कहा, "मैं अब और धैर्यवान नहीं रहूंगा। अब जो लोग मुझे उकसाने की कोशिश कर रहे थे, वे अब ऐसा कर सकते हैं। यह मेरा दफ्तर है और जो लोग मुझे 'पंचिंग बैग' की तरह इस्तेमाल करना चाहते थे, वे अब यहां आ सकते हैं। मैं 'कराते बाबू' की तरह लातें मारूंगा।"

अभिनेता रवि मोहन ने बताया कि वे अच्छी तरह से जानते हैं कि उन्हें अपने काम को किस तरह से ठीक करना है।

पत्रकारों ने अभिनेता से पूछा कि क्या उनका फैसला केवल नए प्रोजेक्ट्स से संबंधित है और क्या वह उन मौजूदा फिल्मों को पूरा करेंगे जिन पर वह काम कर रहे थे, तो अभिनेता ने जवाब दिया, "मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा, जिससे किसी को भी कोई हानि पहुंचे। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि भले ही मैंने पैसे लिए हों, मैं उन्हें लौटाने का इंतजाम करूंगा और उसके बाद ही जाऊंगा। इसलिए, चिंता न करें। मेरी वजह से किसी पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।"

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story

Tags