Samachar Nama
×

जब शो पर खुला अक्षय कुमार की शरारतों का कच्चा चिट्ठा, दोस्त ने कहा-तुम्हारी वजह से हुआ फेल

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार जितना अपनी फिटनेस और अनुशासन के लिए मशहूर हैं, उतना ही वे असल में जीवन में शरारती भी हैं। उनके बचपन के दोस्त हाल ही में खुलासा किया कि स्कूल के दिनों में अक्षय काफी चुलबुले और शरारती और यहां तक कि वे दोनों एक क्लास में तीन बार फेल तक हुए हैं।

हाल ही में अक्षय के रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में अपने बचपन के सबसे खास दोस्त को बुलाया था। इस दौरान उन्होंने कई ठहाके लगाए और पुरानी यादों को ताजा किया।

शो के दौरान अक्षय ने बताया कि वे स्कूल में बैकबेंचर हुआ करते थे। पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता था और परीक्षा के समय बहुत दिक्कतें होती थी। अक्षय ने दर्शकों के बीच बैठे अपने पुराने दोस्त जिनेश की ओर इशारा करते हुए कहा, "ये मेरे केजी के दोस्त हैं। हम दोनों केजी से लेकर 9वीं क्लास तक साथ पढ़े और हम दोनों ही तीन-तीन बार फेल हुए थे।"

अक्षय ने आगे मजाकिया अंदाज में जिनेश से पूछा, "भाई, हम बार-बार फेल क्यों हुआ करते थे?" जिनेश ने तुरंत मजाक में जवाब दिया, "क्योंकि मैं तुम्हारे साथ समय बिताता था, उसी वजह से।"

अक्षय ने आगे बताया कि बचपन में जिनेश का एक खास शौक था। वे पूरे शहर में साइकिल चलाकर सिर्फ लड़कियों की एक झलक पाने के लिए घूमते रहते थे।

जिनेश भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अक्षय की ओर इशारा करते हुए दर्शकों से पूछा, "आप लोग बताओ, असल में देखता कौन था? मैं या ये?"

यह सुनकर अक्षय भी जोर से हंस पड़े। अक्षय हमेशा कहते आए हैं कि वे अपने बचपन के सभी अच्छे दोस्तों से अभी भी संपर्क में हैं और उन्हें कभी नहीं भूलते।

अभिनेता जल्द ही हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' लेकर आ रहे हैं, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, तब्बू, राजपाल यादव और परेश रावल हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story

Tags