'इसे कहते है एक आदर्श पत्नी...' इतना खूबसूरत Video आपने कभी नहीं देखा होगा, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाज़ा लगाना नामुमकिन है। हर दिन, अलग-अलग वीडियो पोस्ट होते हैं, और उनमें से कई वायरल हो जाते हैं। मैं आपको बता दूँ, वायरल वीडियो वो होते हैं जो यूनिक होते हैं, पहली बार ऑनलाइन दिखते हैं, या लोगों के दिलों को छू जाते हैं। आप भी शायद हर दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे और तरह-तरह के वीडियो देखते होंगे। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत प्यारा है। आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
Video of my day pic.twitter.com/aQoe4WiOKQ
— Prof cheems ॐ (@Prof_Cheems) February 26, 2026
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
अभी वायरल हो रहा वीडियो एक शादी का है। वीडियो में एक महिला फ़ूड काउंटर पर प्लेट लेकर जाती है और उस पर कुछ खाने की चीज़ें रखती है। फिर वह प्लेट अपने पति के पास ले जाती है। दुख की बात है कि पति के दोनों हाथ नहीं हैं, और खुशी की बात है कि महिला उसे अपने हाथों से खाना खिलाती है। इसी प्यार की वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि वीडियो कब और कहाँ लिया गया था।
वायरल वीडियो यहाँ देखें
आपने अभी जो वीडियो देखा, उसे X प्लेटफ़ॉर्म पर @Prof_Cheems नाम के अकाउंट ने पोस्ट किया था, और कैप्शन में लिखा था, "इंस्टाग्राम पर सबसे खूबसूरत वीडियो।" यह लिखते समय तक, वीडियो को 90,000 से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद, एक यूज़र ने कमेंट किया, "मुझे बस ऐसी ही पत्नी चाहिए।" दूसरे यूज़र ने लिखा, "यह आदमी लकी है।" तीसरे यूज़र ने लिखा, "यह औरत देवी का अवतार है।" चौथे यूज़र ने लिखा, "लेकिन मैं क्यों रो रहा हूँ?" एक और यूज़र ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि यह ज़िंदगी भर चलेगा।"

