Samachar Nama
×

इजरायली दूत ने बताया 'ईरानी हमलों में 9 नागरिकों की गई जान,' ग्राउंड ऑपरेशन को लेकर दिया बड़ा बयान!

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। यूएस-इजरायल के हमले की जवाबी कार्रवाई में ईरान ने तेल अवीव समेत कई शहरों को निशाना बनाया है। ऐसे ही एक हमले में 9 इजरायली नागरिकों की जान चली गई है। भारत में इजरायली दूतावास के राजदूत रूवेन अजार ने आईएएनएस से खास बातचीत में दुख जाहिर करते हुए कहा कि तेल अवीव ईरानी हमलों का पूरी ताकत से जवाब दे रहा है।
इजरायली दूत ने बताया 'ईरानी हमलों में 9 नागरिकों की गई जान,' ग्राउंड ऑपरेशन को लेकर दिया बड़ा बयान!

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। यूएस-इजरायल के हमले की जवाबी कार्रवाई में ईरान ने तेल अवीव समेत कई शहरों को निशाना बनाया है। ऐसे ही एक हमले में 9 इजरायली नागरिकों की जान चली गई है। भारत में इजरायली दूतावास के राजदूत रूवेन अजार ने आईएएनएस से खास बातचीत में दुख जाहिर करते हुए कहा कि तेल अवीव ईरानी हमलों का पूरी ताकत से जवाब दे रहा है।

अजार ने बताया कि हम उनके (ईरानी) मिसाइल और ड्रोन को नष्ट कर रहे हैं। रविवार रात से हिजबुल्लाह भी उत्तर से हम पर हमला कर रहा है, लेकिन यूएस की मदद से हम मुकाबला कर रहे हैं। लेकिन बदकिस्मती से रविवार को बेन चेमिश में ईरानी हमले ने 9 नागरिकों की जान ले ली। इस हमले में 50 लोग घायल हो गए। सकारात्मक बात ये है कि हम मिसाइल हमलों को नष्ट करने में सफल हो रहे हैं।

सत्ता परिवर्तन की गुंजाइश को लेकर पूछे गए सवाल पर अजार बोले, "ये वहां की जनता पर निर्भर करता है। ये ईरान के लोगों को फैसला करना है। ज्यादा दिन नहीं बीते जब उन लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध किया था। लोगों को जोर जबरदस्ती से शांत कराया गया। हमने सिर्फ उनकी लीडरशिप पर ही हमला नहीं किया बल्कि हम उनके मुख्यालय को भी निशाना बना रहे हैं। हमें लगता है कि इससे लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वो सड़कों पर आकर अपनी मांग जरूर रखेंगे।"

सुप्रीम धार्मिक नेता अली हुसैनी खामेनेई की हत्या के बाद की चुनौतियों पर इजरायली राजदूत ने कहा कि खामेनेई की हत्या के बाद चरमपंथी दोबारा हमला करने की हिम्मत नहीं करेंगे। उन्हें अपने तरीके बदलने होंगे, नहीं तो अगले निशाने पर वो भी होंगे।

वहीं, भारत-इजरायल संबंधों को अहम बताते हुए अजार ने कहा, "भारत-इजरायल एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। हम लोग आतंक के खतरे को झेलते रहे हैं। हम डिफेंस सेक्टर में एक दूसरे को एलिमेंट्स सप्लाई करते रहे हैं। ये रिश्ता पारस्परिक संबंधों पर आधारित है जिसमें दोनों देशों का इंट्रेस्ट निहित है।"

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए राजदूत ने कहा कि उन्हें इजरायल ने पसंद किया, गर्मजोशी से बांहे फैलाकर उनका स्वागत किया और यकीनन उन्होंने भी ऐसी ही गर्मजोशी महसूस की होगी। हम लोगों के रिश्ते के लिए ये अभूतपूर्व था। हम भारत पर भरोसा कर सकते हैं। भारत एक ऐसा साझेदार है जो शांति, स्थिरता और समृद्धि चाहता है।

एक सवाल जो इस संघर्ष को लेकर बार-बार पूछा जा रहा है वो ये कि क्या सेना जमीन पर उतरेगी, क्या 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' की आशंका है? इस पर अजार बोले- जमीन पर हमले को लेकर हम अभी स्पष्ट नहीं हैं। अभी बूट्स ऑन द ग्राउंड (ग्राउंड ऑपरेशन) को लेकर कुछ कह नहीं सकते। वो भविष्य के घटनाक्रम पर निर्भर करेगा। क्या पता किसी वक्त ऐसा लगे तो इसे अंजाम दिया जाए, लेकिन फिलहाल इजरायल केवल हवाई हमले कर रहा है। मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

--आईएएनएस

केआर/

Share this story

Tags