Samachar Nama
×

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का धमाका, वीडियो में जाने 10 साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जड़ा दोहरा शतक

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का धमाका, वीडियो में जाने 10 साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जड़ा दोहरा शतक

चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़कर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। उनकी इस यादगार पारी की बदौलत ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

ईस्ट जोन की टीम सोमवार को मुकाबले के दूसरे दिन पहली पारी में 708 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इस दौरान कप्तान ईशान किशन ने 334 गेंदों का सामना करते हुए 270 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी पारी में धैर्य, आक्रामकता और शानदार शॉट्स का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला।ईशान ने करीब 10 साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में रणजी ट्रॉफी के दौरान अपना पहला फर्स्ट क्लास दोहरा शतक लगाया था। उस मुकाबले में ईशान ने दिल्ली के खिलाफ 273 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब साउथ जोन के खिलाफ 270 रन बनाकर उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में एक और यादगार उपलब्धि जोड़ ली है।

ईशान किशन अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 शतक लगा चुके हैं। उनकी बल्लेबाजी में लगातार सुधार देखने को मिला है और दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेली गई यह पारी उनके करियर की सबसे खास पारियों में शामिल हो गई है।

250 रन के बाद मैदान से बाहर हुए ईशान

ईशान किशन की इस पारी के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब वह थकान के कारण मैदान से बाहर चले गए। 250 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान काफी थके हुए नजर आए। 130.2 ओवर में एक रन लेने के बाद उनकी हालत देखकर फिजियो मैदान पर पहुंचे और उनसे बातचीत की।

फिजियो से चर्चा के बाद ईशान ने रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटने का फैसला किया। उस सय ईस्ट जोन का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 611 रन था। हालांकि, टीम को उनकी जरूरत थी और सातवां विकेट गिरने के बाद ईशान एक बार फिर मैदान पर वापस लौटे।मैदान पर वापसी के बाद ईशान ने अपनी अधूरी पारी को आगे बढ़ाया और शानदार अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने न सिर्फ अपना दोहरा शतक पूरा किया बल्कि 270 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

ईस्ट जोन ने बनाया विशाल स्कोर

ईशान किशन की शानदार पारी के अलावा ईस्ट जोन के अन्य बल्लेबाजों ने भी टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। 708 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर ईस्ट जोन ने साउथ जोन के सामने बड़ी चुनौती पेश कर दी है। दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि लंबे समय बाद उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। भारतीय क्रिकेट में वापसी की कोशिश कर रहे ईशान के लिए यह पारी आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित हो सकती है।

Share this story

Tags