Samachar Nama
×

ईशा मालवीय की डेब्यू फिल्म 'इश्कां दे लेखे' का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, डांसर, लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय की पहली फिल्म 'इश्कां दे लेखे' का ऑफिशियल ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया।
ईशा मालवीय की डेब्यू फिल्म 'इश्कां दे लेखे' का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, डांसर, लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय की पहली फिल्म 'इश्कां दे लेखे' का ऑफिशियल ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया।

अभिनेत्री रोमांटिक पंजाबी फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। 'इश्कां दे लेखे' का ट्रेलर स्पीड रिकॉर्ड्स, पैनोरमा स्टूडियोज और डायमंडस्टार वर्ल्डवाइड यूट्यूब चैनलों ने आपस में कोलैबोरेशन के तहत अपलोड किया है, जिनके चैनलों पर कुल मिलाकर लगभग 50 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

चैनल ने मूवी का ट्रेलर रिलीज करते हुए डिस्क्रिप्शन में लिखा, "एक बार फिर प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो जाइए! स्पीड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत करता है 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित पंजाबी प्रेम कहानी 'इश्कां दे लेखे' का ट्रेलर। शानदार गुरनाम भुल्लर और खूबसूरत ईशा मालवीय अभिनीत यह पंजाबी फिल्म उन सभी लोगों के लिए बनाई गई है, जिन्होंने कभी दिल से प्यार किया है।"

प्रतिभाशाली मनवीर बरार द्वारा निर्देशित, 'इश्कां दे लेखे' बड़े पर्दे पर पंजाबी रोमांस को एक नई परिभाषा देने के लिए तैयार है। 'लेख' और 'सुर्खी भिंडी' जैसी लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद गुरनाम भुल्लर एक और उत्कृष्ट कृति के साथ वापसी कर रहे हैं और यह फिल्म किसी जादू से कम नहीं है। यह नई पंजाबी फिल्म प्यार की कहानी है और पंजाबी सिनेमा की सदाबहार क्लासिक बनने के लिए तैयार है।"

ट्रेलर की शुरुआत एक यूनिवर्सिटी की बेल से होती है, जिसके बाद गुरनाम भुल्लर का सीन दिखाया जाता है और एक दमदार पंजाबी रोमांटिक डायलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें कहा जाता है, "जदो प्यार हद से गुजर जाए, उने मोहब्बत कहते हैं। जदो मोहब्बत हद से गुजर जाए, उनो पागलपन कहते हैं। पर जदो पागलपन हद से गुजर जाए, तो..."

इसके बाद ट्रेलर में एक रोमांटिक पंजाबी गाना सुनने को मिलता है और सीन में ईशा मालवीय परीक्षा हॉल में बैठी नजर आ रही है। मूवी में अभिनेत्री (जसनीत) का किरदार निभा रही हैं। इसके बाद आगे ट्रेलर में एक और डायलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें कहा जाता है, "कई बार कुड़िया दा पहला प्यार, बहुतों ने प्यार कर चुके होते हैं।"

ट्रेलर में एक के बाद एक कई बेहतरीन डायलॉग सुनने को मिलते हैं और यह एक डायलॉग के साथ समाप्त भी होता है, जहां कहा जाता है, "जे रब सानु प्यार करने वाले ने पागल बना सकता है, तो क्या प्यार करने वाले रब नू थोड़ा सा पागल नहीं बना सकते हैं क्या?"

ट्रेलर में ईशा मालवीय और गुरनाम भुल्लर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 2 मिनट 25 सेकेंड के ट्रेलर में लव, हेट, प्यार, पागलपन, जुनून और बर्बादी के साथ कई लाजवाब सीन देखने को मिलते हैं। फैंस मूवी के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं और कुछ ही घंटे में चैनल पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कमेंट का सिलसिला लगातार जारी है।

'इश्कां दे लेखे' मूवी सिनेमाघरों में 6 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में ईशा मालवीय और गुरनाम भुल्लर के अलावा राणा रणबीर, मिंटू कप्पा, बलविंदर बुलेट, गुरलीन चोपड़ा, गुरप्रीत रंधावा, जसबीर गिल, मोहनी तूर, बाबर खान, कवि सिंह, शनाया खन्ना, मनिंदर वेली, अर्शदीप कौर भट्टी, डेवी सिंह, सीरत प्रीत, रंग हरजिंदर, पुष्पक चौंटा, हेजल सप्रा और अर्शदीप सिंह गिल जैसे कलाकार भी पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेरेंगे।

इस फिल्म की कहानी जस्सी लोहका ने लिखी है और गुरनाम भुल्लर मूवी के निर्देशक हैं। वहीं, कार्यकारी निर्माता जसविंदर लाहरी हैं।

--आईएएनएस

दीपा मिश्रा/एबीएम

Share this story

Tags