Samachar Nama
×

इस साल की पहली छमाही में चीन में जीडीपी की वृद्धि दर 4.7 फीसदी

इस साल की पहली छमाही में चीन में जीडीपी की वृद्धि दर 4.7 फीसदी
इस साल की पहली छमाही में चीन में जीडीपी की वृद्धि दर 4.7 फीसदी

बीजिंग, 27 अगस्त (आईएएनएस)। 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी का 24वां सम्मेलन 25 से 28 अगस्त तक पेइचिंग में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में इस साल से राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास योजना के कार्यान्वयन संबंधी रिपोर्ट पेश की गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल से चीन में आर्थिक संचालन सतत रूप से चल रहा है। पहली छमाही में जीडीपी पिछले साल की इसी अवधि से 4.7 प्रतिशत अधिक है। बढ़ोतरी 36 खरब युआन तक पहुंच गई, जो पिछले पांच सालों में इसी अवधि में सबसे अधिक है।

चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के उप प्रमुख वांग छांगलिन ने कहा कि मौजूदा आर्थिक व सामाजिक विकास डेटा और विभिन्न क्षेत्रों से मिली जानकारी के आधार पर विकास योजना का अच्छा कार्यान्वयन हो रहा है। आर्थिक वृद्धि, रोजगार, वस्तुओं की कीमत और आयात-निर्यात आदि सूचकांक अनुमान के अनुरूप हैं। बाजार की खपत और निवासियों की आय में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags