इस साल के पूर्वार्द्ध में चीन में सामाजिक रसद का कुल मूल्य 1,811 खरब युआन दर्ज
बीजिंग, 29 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी रसद और खरीद संयुक्त एसोसिएशन से मिली ताजा खबर के अनुसार, इस साल के पूर्वार्द्ध में चीन में सामाजिक रसद का कुल मूल्य 1,811 खरब युआन दर्ज हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि से 5.1 प्रतिशत अधिक था।
इस साल के पहले 6 महीने में चीन में लॉजिस्टिक्स उद्योग की कुल आय 72 खरब युआन रही, जो साल दर साल 4.7 प्रतिशत से बढ़ा। चाइना रेलवे ने 201 करोड़ 50 लाख टन वस्तुओं का परिवहन किया, जो साल दर साल 1.8 प्रतिशत से अधिक था।
नागरिक उड्डयन व्यवसाय ने 50 लाख 73 हजार टन वस्तुओं का परिवहन पूरा किया, जो पिछले साल की समान अवधि से 6 प्रतिशत से अधिक था। एक्सप्रेस डिलीवरी कारोबार की आय 7 खरब 71 अरब 41 करोड़ युआन दर्ज हुई, जो पिछले साल की समान अवधि से 7.3 प्रतिशत अधिक थी।
इस साल के पहले 6 महीने में चीनी औद्योगिक वस्तुओं के लॉजिस्टिक्स का कुल मूल्य पिछले साल की समान अवधि से 5.4 प्रतिशत से बढ़ा और ऑनलाइन वस्तुओं की बिक्री रकम पिछले साल की समान अवधि से 4.8 प्रतिशत से अधिक थी।
चीनी रसद सूचना केंद्र के निदेशक ल्यू युहांग ने बताया कि इस साल के पहले 6 महीने में चीन की रसद मांग में वृद्धि बनी रही और उच्च-स्तरीय विनिर्माण, हरित व कम कार्बन, सीमा पार ई बिजनेस आदि नई प्रेरक शक्तियां बढ़ रही हैं, जिसकी आर्थिक विकास बढ़ाने की भूमिका मजबूत हो रही है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

