इस अगस्त में चीन में बिकी नई ऊर्जा वाली नई गाड़ियों का अनुपात ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा
बीजिंग, 10 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी ऑटोमोबाइल निर्माता एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अगस्त में चीन में 16 लाख 53 हजार नई ऊर्जा वाली गाड़ियों का उत्पादन किया गया और 16 लाख 43 हजार नई ऊर्जा वाली गाड़ियों की बिक्री हुई, जो साल दर सार करीब 20 प्रतिशत बढ़ी।
नई ऊर्जा वाली गाड़ियों का प्रमुख स्थान बाजार में निरंतर मजबूत हो रहा है। इस अगस्त में चीन में बिकी नई ऊर्जा वाली नई गाड़ियों का अनुपात 60 प्रतिशत तक जा पहुंचा, जो ऐतिहासिक ऊंचाई है।
इस अगस्त के पहले 8 महीने में चीन में 2 करोड़ 2 लाख 55 हजार गाड़ियों का उत्पादन हुआ और 2 करोड़ 3 लाख 15 हजार गाड़ियों की बिक्री हुई। इसमें 1 करोड़ 6 लाख 68 हजार नई ऊर्जा वाली गाड़ियों का निर्माण किया गया और 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार नई ऊर्जा वाली गाड़ियों की बिक्री की गई। पिछले साल की समान अवधि से दोनों की वृद्धि दर 10 प्रतिशत से अधिक थी। नई ऊर्जा वाली नई गाड़ियों की बिक्री का अनुपात 52.4 प्रतिशत तक जा पहुंचा।
उल्लेखनीय बात है कि चीन की गाड़ियों के निर्यात में तेज वृद्धि बनी हुई है। इस साल के पहले 8 महीनों में 71 लाख 53 हजार गाड़ियों का निर्यात हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि से 66.7 प्रतिशत से अधिक था। इसमें 34 लाख 35 हजार नई ऊर्जा वाली गाड़ियों का निर्यात किया गया, जो पिछले साल की समान अवधि के 1.2 गुने से अधिक था।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

