Samachar Nama
×

इरफान पठान ने ईशान किशन की बल्लेबाजी को सराहा, बोले- एसआरएच के लिए निभा रहे अहम रोल

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने ईशान किशन की सराहना की है। पठान का कहना है कि ईशान नंबर तीन की पोजीशन पर बेहद जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और इस सीजन में यह सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की सबसे बड़ी ताकत रही है।
इरफान पठान ने ईशान किशन की बल्लेबाजी को सराहा, बोले- एसआरएच के लिए निभा रहे अहम रोल

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने ईशान किशन की सराहना की है। पठान का कहना है कि ईशान नंबर तीन की पोजीशन पर बेहद जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और इस सीजन में यह सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की सबसे बड़ी ताकत रही है।

शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ईशान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके बूते एसआरएच स्कोरबोर्ड पर 4 विकेट गंवाकर 255 रन लगाने में सफल रही। इसके जवाब में आरसीबी 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी और 55 रनों से मैच हार गई।

इरफान पठान ने 'जियोहॉटस्टार' से बात करते हुए कहा, "पूरे सीजन में ईशान किशन ने जो सुधार दिखाया है और जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग पिचों और अलग-अलग मैच परिस्थितियों में जिम्मेदारी ली है, वह यकीनन शानदार है। नंबर 3 पर वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बहुत जरूरी रोल निभा रहे हैं और कम्प्लीट बैटर लग रहे हैं।"

पठान ने माना कि स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष करने वाले ईशान किशन इस सीजन काफी बेहतर खेलते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने कहा, "वह स्पिन के खिलाफ जबरदस्त रहे हैं, खासकर ऑफ-साइड पर, और जैसे ही आप इसमें ऑन-साइड में उनकी स्ट्रेंथ जोड़ते हैं, उन्हें रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है। वह अपनी इस पारी में एक समय पर पूरी तरह से कंट्रोल में लग रहे थे।"

मैच में आरसीबी के चेज के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस भी हुई। इरफान पठान का मानना ​​है कि कड़े मुकाबलों में ऐसी घटनाएं आम हैं। उन्होंने कहा, "विराट कोहली को मैदान पर उस आक्रामक ऑस्ट्रेलियाई तरीके से, मजाक-मस्ती के साथ, प्रतिस्पर्धा और भावना के साथ क्रिकेट खेलना पसंद है और उस समय वह हेड को चैलेंज कर रहे थे।"

पठान ने आखिर में कहा, "क्रिकेट में इस तरह की घटनाओं का बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में होना एक बहुत ही सामान्य बात है, खासकर जब दोनों टीमें अंक तालिका में पहले स्थान पर जगह बनाने के लिए मुकाबला कर रही हों। हालांकि, एसआरएच के खिलाफ मिली हार के बावजूद आरसीबी अंक तालिका में पहले स्थान पर रही और टीम ने पहले क्वालिफायर का टिकट हासिल कर लिया है।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story

Tags