ईरान का बड़ा आरोप, वीडियो में जाने अमेरिका-इजराइल हमले में NATO देशों की भूमिका पर उठे सवाल
ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए कथित हमलों में नाटो (NATO) के कुछ सदस्य देशों ने भी सहयोग किया, और अब उन्हें इसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए।ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयान जारी करते हुए कहा कि नाटो प्रमुख मार्क रूट ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के दौरान अमेरिका का साथ दिया था।
बघई ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संबंधित देशों को अपने नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने अमेरिका और इजराइल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ इस कथित कार्रवाई का समर्थन क्यों किया।
इस बीच, होर्मुज स्ट्रेट में एक कॉमर्शियल जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमले की भी खबर सामने आई है। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी पक्ष ने स्वीकार नहीं की है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच यह घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई कूटनीतिक बहस को जन्म दे सकता है।

