Samachar Nama
×

ईरानी सेना का दावा, बंदर अब्बास के ऊपर उड़ रहे एक अमेरिकी 'लुकास' ड्रोन को मार ग‍िराया

ईरानी सेना का दावा, बंदर अब्बास के ऊपर उड़ रहे एक अमेरिकी 'लुकास' ड्रोन को मार गिराया
ईरानी सेना का दावा, बंदर अब्बास के ऊपर उड़ रहे एक अमेरिकी 'लुकास' ड्रोन को मार ग‍िराया

तेहरान, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। रविवार सुबह ईरानी सेना ने बंदर अब्बास के ऊपर उड़ रहे एक अमेरिकी 'लुकास' ड्रोन को मार गिराने का दावा किया।

ईरान की मेहर समाचार एजेंसी की र‍िपोर्ट के अनुसार, ईरानी सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने रविवार सुबह बंदर अब्बास के ऊपर उड़ रहे एक अमेरिकी 'लुकास' ड्रोन को मार गिराया।

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में घटना की जानकारी देते हुए बताया क‍ि ईरान की सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने बंदर अब्बास के ऊपर आसमान में हमलावर अमेरिकी सेना के एक 'लुकास' ड्रोन को नष्ट कर दिया।

सेना के जनसंपर्क कार्यालय ने बताया क‍ि देश की एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली के तहत काम कर रही वायु रक्षा इकाइयों ने बंदर अब्बास के आसमान में मौजूद अमेरिकी 'लुकास' ड्रोन को नष्ट कर दिया।

20 अक्टूबर को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की वायु रक्षा प्रणाली ने होर्मुज स्‍ट्रेट के ऊपर एक अमेरिकी एमक्‍यू-9 ड्रोन को रोककर मार गिराया था। आईआरजीसी के अनुसार, यह ऐसा 54वां ड्रोन था, जिसे गिराया गया।

आईआरजीसी ने अपने बयान में बताया कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से शुरू किए गए सैन्य अभियान के बाद से ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने दर्जनों जासूसी और लड़ाकू ड्रोन, साथ ही अन्य दुश्मन विमानों को भी मार गिराया है।

आईआरजीसी का कहना है कि ये कार्रवाइयां ऐसे संघर्ष के दौरान की गई हैं, जिसे वह संयुक्त राष्ट्र (यूएन) चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन मानता है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों और तनाव को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Share this story

Tags