Samachar Nama
×

ईरान-रूस रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: मोहसिन रेजाई

ईरान-रूस रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: मोहसिन रेजाई
ईरान-रूस रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: मोहसिन रेजाई

तेहरान, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के व‍िदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ईरान यात्रा के दौरान ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसिन रेजाई से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों में रणनीतिक सहयोग मजबूत करने के साथ-साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की र‍िपोर्ट के अनुसार, मोहसिन रेजाई ने बताया क‍ि वार्ता के दौरान ईरान, तेहरान और मॉस्को के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बैठक के दौरान रेजाई ने कहा कि ईरान और रूस के बीच सहयोग का असर सिर्फ दोनों देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पूरे क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, स्थिरता मजबूत करने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षेत्र के देशों के विकास को गति देने में मदद मिलती है।

आईआरएनए के अनुसार, रूस की ओर से द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए दिए गए विभिन्न सुझावों और पहलों का स्वागत करते हुए रेजाई ने कहा कि ईरान और रूस के संयुक्त आर्थिक प्रोजेक्ट, जैसे रणनीतिक परिवहन गलियारों (कॉरिडोर) को पूरा करना, क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रेजाई ने कहा कि युद्ध के बाद क्षेत्र में जो नई परिस्थितियां बनी हैं, उनमें सुरक्षा और स्थिरता को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग बहुत जरूरी है।

आईआरएनए के अनुसार, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ईरान की पहलों और हितों का समर्थन करता रहेगा। उन्होंने विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का उल्लेख किया।

लावरोव ने अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए सैन्य हमलों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आईएईए की निगरानी में मौजूद ईरानी परमाणु सुविधाओं पर बमबारी सहित ये हमले गैरकानूनी थे।

उन्होंने कहा कि ईरान और रूस के बीच सहयोग की संभावनाएं काफी व्यापक हैं और दोनों देशों के पास कई क्षेत्रों में साथ काम करने के बड़े अवसर मौजूद हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share this story

Tags