Samachar Nama
×

ईरान में सर्वोच्च नेतृत्व के लिए अंतरिम व्यवस्था का प्रावधान स्पष्ट

बीजिंग, 1 मार्च (आईएएनएस)। इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की 1 मार्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में सर्वोच्च नेता के पद से संबंधित परिस्थितियों के मद्देनजर एक अंतरिम समिति के गठन का संवैधानिक प्रावधान स्पष्ट किया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसी स्थिति में ईरानी राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश तथा राष्ट्रीय हितों के निर्धारण के लिए गठित समिति द्वारा चयनित संरक्षक परिषद का एक सदस्य मिलकर सर्वोच्च नेता के रूप में कार्य करने हेतु एक अस्थायी समिति का गठन करेंगे, जो निर्धारित अवधि तक दायित्वों का निर्वहन करेगी।

रिपोर्ट में ईरानी संविधान के प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा गया है कि यदि सर्वोच्च नेता का निधन हो जाता है, वे इस्तीफा दे देते हैं अथवा उन्हें पद से हटा दिया जाता है, तो विशेषज्ञों की परिषद पर यह दायित्व होगा कि वह यथाशीघ्र नए सर्वोच्च नेता का चुनाव और नियुक्ति सुनिश्चित करे।

रिपोर्ट के अनुसार, कार्यवाहक सर्वोच्च नेतृत्व की अवधि के दौरान यदि अंतरिम समिति का कोई भी सदस्य अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ हो जाता है, तो राष्ट्रीय हितों के निर्धारण के लिए गठित समिति में धार्मिक न्यायविदों का बहुमत उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को नियुक्त करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags