Samachar Nama
×

ईरान-इजरायल तनाव पर कांग्रेस नेताओं ने जताई चिंता, भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्रवाई शुरू होने की घोषणा कर दी है। वह ईरान के लोगों को आश्वासन दे रहे हैं कि अब आजादी का समय आ गया है। इस तनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने चिंता जाहिर की है।
ईरान-इजरायल तनाव पर कांग्रेस नेताओं ने जताई चिंता, भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्रवाई शुरू होने की घोषणा कर दी है। वह ईरान के लोगों को आश्वासन दे रहे हैं कि अब आजादी का समय आ गया है। इस तनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने चिंता जाहिर की है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तेजी से बढ़ते तनाव बेहद चिंताजनक हैं। मध्य पूर्व में हर भारतीय नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वह हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल और सक्रिय कदम उठाए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर मांग की है कि भारत सरकार ईरान और पूरे मध्य पूर्व में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि हाल ही में ईरान के विरुद्ध सैन्य तनाव बढ़ने के बाद मध्य पूर्व में बिगड़ती स्थिति को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गहरी चिंता व्यक्त करती है। क्षेत्र में शांति और स्थिरता सर्वोपरि है और इसे बनाए रखना आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि हम ईरान और पूरे मध्य पूर्व में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि उनकी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय करे।

वहीं, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि पिछले कई हफ्तों से राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के साथ कूटनीति और बातचीत का दिखावा कर रहे थे, लेकिन इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के भीतर मौजूद युद्ध समर्थक समूहों के उकसावे पर उन्होंने अब सत्ता परिवर्तन के उद्देश्य से सैन्य आक्रमण शुरू कर दिया है।

उन्होंने आगे लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस हमले की निंदा करती है और भारत सरकार से आग्रह करती है कि वह शत्रुता को तत्काल समाप्त कराने में मदद करे। साथ ही, भारत सरकार को पश्चिम एशिया क्षेत्र में रह रहे और काम कर रहे लाखों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

इसके साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-ईरान से तुरंत हमले रोकने की अपील की, जबकि सऊदी अरब ने खाड़ी देशों पर ईरानी हमलों को लेकर चेतावनी दी। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, "अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता युद्ध दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। हालात बहुत खतरनाक होते जा रहे हैं और इस तनाव को तुरंत रोकना जरूरी है।"

मैक्रों ने यह भी कहा कि फ्रांस अपने देश, अपने नागरिकों और मध्य पूर्व में अपने हितों की रक्षा के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। साथ ही, अगर उनके सहयोगी देश मदद मांगते हैं तो फ्रांस उन्हें सुरक्षा देने के लिए जरूरी कदम उठाने को तैयार है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share this story

Tags