Samachar Nama
×

आईपीएल 2026: वानखेड़े में एमआई-एसआरएच के बीच अहम मुकाबला आज, हेड-टू-हेड में आगे है ये टीम

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला बुधवार की शाम को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा। एमआई-एसआरएच के बीच होने वाले इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है।
आईपीएल 2026: वानखेड़े में एमआई-एसआरएच के बीच अहम मुकाबला आज, हेड-टू-हेड में आगे है ये टीम

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला बुधवार की शाम को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा। एमआई-एसआरएच के बीच होने वाले इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है।

मुंबई इंडियंस की बात करें तो सीजन में टीम ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। एमआई 7 मैचों में सिर्फ 2 मैच जीत पाई है और 4 अंक के साथ अंकतालिका में दसवें स्थान पर है। एमआई को अपने पिछले मैच में वानखेड़े में ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद एमआई को प्लेऑफ की किसी भी संभावना को जिंदा रखने के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे और इसकी शुरुआत एसआरएच के खिलाफ ही करनी होगी। मुंबई के लिए यह टास्क आसान नहीं होने वाला है।

एमआई की टीम पूरे सीजन में कभी एक टीम की तरह बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन करती नजर नहीं आई है। कप्तान हार्दिक के लिए सभी खिलाड़ियों को एकजुट रखते हुए प्रदर्शन करवाना एक बड़ी चुनौती है। कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की फॉर्म और रोहित शर्मा की इंजरी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

एसआरएच की बात करें तो टीम 8 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। पैट कमिंस की वापसी के बाद टीम ज्यादा संतुलित और मजबूत हुई है। एसआरएच ने अपने पिछले 4 मैच लगातार जीते हैं। ऐसे में एसआरएच अपनी जीत की लय एमआई के खिलाफ उसके घर में भी बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेगी। इस मैच में जीत एसआरएच की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को और मजबूत करेगी।

मैच के दौरान मौसम गर्म और साफ रहने की उम्मीद है। तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। पिच हार्ड और फ्लैट है, जिससे गेंदबाजों को सही बाउंस और गति मिलती है और बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेलते हैं। तेज गेंदबाजों को पारी की शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ती है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है। स्पिनर्स को बीच के ओवरों में अच्छा टर्न मिल सकता है, हालांकि ऐसा बहुत कम देखने को मिला है। शाम होते-होते ओस जमने की उम्मीद है, यह एक ऐसा फैक्टर है जो दूसरी इनिंग्स में चेज करने वाली टीम के लिए काफी फायदेमंद होगा। इसलिए टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

एमआई और एसआरएच के बीच आईपीएल के अब तक 25 मुकाबले हुए हैं। एमआई ने 15, जबकि एसआरएच ने 10 मैच जीते हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags