Samachar Nama
×

आईपीएल 2026: ट्रिस्टन स्टब्स ने तोड़ा दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड

बेंगलुरु, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से हराया। डीसी के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली। स्टब्स ने दिनेश कार्तिक का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

स्टब्स आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से नंबर 5 या उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। स्टब्स ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चौथी बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली। स्टब्स ने दिनेश कार्तिक को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। कार्तिक ने डीसी की तरफ से नंबर 5 या उससे नीचे की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए 3 बार पचास से अधिक रनों की पारी खेली है। इस लिस्ट में स्टब्स से आगे अब सिर्फ ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने यह कारनामा कुल 6 बार किया है।

ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 रनों की नाबाद पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। स्टब्स जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 69 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने डीसी के कप्तान अक्षर पटेल के साथ मिलकर 34 गेंदों में 47 रनों की अहम पार्टनरशिप की। स्टब्स एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने आखिर में डेविड मिलर के साथ 24 गेंदों में 45 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई।

स्टब्स के अलावा, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल ने 34 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल ने 26 और डेविड मिलर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, गेंदबाजी में डीसी की तरफ से अक्षर पटेल ने सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स 5 मुकाबलों में 3 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story

Tags