Samachar Nama
×

आईपीएल 2026: टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करेगी एसआरएच, केकेआर की प्लेइंग इलेवन में मनीष पांडे को जगह

हैदराबाद, 3 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
आईपीएल 2026: टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करेगी एसआरएच, केकेआर की प्लेइंग इलेवन में मनीष पांडे को जगह

हैदराबाद, 3 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

टॉस जीतने के बाद कमिंस ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और बहुत गर्म है। हम बल्लेबाजी करेंगे और टोटल बनाएंगे। मैं पिच को पढ़ने में अच्छा नहीं हूं। यह अच्छी खेलती है और हाई स्कोरिंग होगी। युवा खिलाड़ी शानदार रहे हैं, पुराने खिलाड़ियों ने खुद को संभाला है, मुझे लगता है कि हम एक बार छोड़कर हमेशा 220 के पार गए हैं। हम जानते हैं कि हम हर गेम नहीं जीतेंगे, लेकिन यह अंदाज हमारे लिए अच्छा काम कर रहा है। नीतीश बीमारी की वजह से नहीं खेल पाएंगे। स्मरण डेब्यू कर रहे हैं। हर्षल पटेल हर्ष दुबे की जगह वापस आए हैं।"

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। ब्रेक से हमें सच में मदद मिली है, हमने उन चीजों के बारे में सोचा है जो हमने अच्छी कीं और उन एरिया के बारे में भी सोचा है जहां हम सुधार कर सकते हैं। यह सब उन छोटे-छोटे पलों को जीतने के बारे में है। हमने दो बदलाव किए हैं। फिन एलन टिम सीफर्ट की जगह लेंगे। मनीष पांडे रमनदीप सिंह की जगह खेल रहे हैं।"

एसआरएच 9 मैचों में 6 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। टीम ने अपने पिछले 5 मुकाबले जीते हैं। केकेआर 8 मैचों में 2 जीत के साथ आठवें नंबर पर है। केकेआर ने अपने पिछले 2 मैच जीते हैं।

एसआरएच प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।

केकेआर प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags