Samachar Nama
×

आईपीएल 2026: एनगिडी-नटराजन ने मिलकर निकाले 6 विकेट, एलएसजी सिर्फ 141 रन पर ऑलआउट

लखनऊ, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मैच में जीत के 142 रन का टारगेट दिया है। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।
आईपीएल 2026: एनगिडी-नटराजन ने मिलकर निकाले 6 विकेट, एलएसजी सिर्फ 141 रन पर ऑलआउट

लखनऊ, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मैच में जीत के 142 रन का टारगेट दिया है। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।

बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 18.4 ओवरों में 141 रन पर सिमट गई।

इस टीम को कप्तान ऋषभ पंत के रूप में महज 19 के स्कोर पर पहला झटका लग गया था। पंत टीम के खाते में सिर्फ 7 ही रन का योगदान दे सके। इसके बाद मार्श ने एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 48 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

इसके बाद टीम ने तेजी से अपने विकेट गंवाए। आलम ये रहा कि 71 के स्कोर तक 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। मिचेल मार्श (35) का विकेट भी गिर चुका था।

यहां से मुकुल चौधरी ने अब्दुल समद के साथ छठे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया। मुकुल टीम के खाते में 14 रन का योगदान दे सके, जिसके बाद अब्दुल समद ने शाहबाज अहमद के साथ सातवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी करते हुए एलएसजी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अब्दुल समद 25 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाहबाज अहमद 15 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव को 2 विकेट और अक्षर पटेल को 1 विकेट हाथ लगा।

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे और प्रिंस यादव के साथ मैदान पर उतरी है।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल की कप्तानी में केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार के साथ यह मैच खेल रही है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags