Samachar Nama
×

आईपीएल 2026 में आरसीबी तोड़ सकती है सीएसके का एक बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में रविवार को अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हरा दिया। आरसीबी की सीजन में यह लगातार दूसरी जीत थी। इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को सिर्फ हराया ही नहीं, बल्कि उसके एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने की प्रक्रिया में एक कदम और नजदीक पहुंच गई है।

सीएसके ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था। आरसीबी ने टिम डेविड (25 गेंद पर 70 रन), रजत पाटीदार (19 गेंदों पर 48 रन), देवदत्त पड्डिकल (29 गेंदों पर 50 रन), फिल साल्ट (30 गेंदों पर 46 रन), विराट कोहली (18 गेंदों पर 28 रन) की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए थे।

आईपीएल के इतिहास में यह 36वां मौका था जब आरसीबी ने 200 या उससे अधिक का टोटल बनाया था। आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा का टोटल बनाने का रिकॉर्ड सीएसके के नाम है। सीएसके ने यह उपलब्धि 37 बार हासिल की है। आरसीबी अगर 2 बार और 200 या उससे अधिक का स्कोर कर लेती है, तो सीएसके का रिकॉर्ड टूट सकता है। आरसीबी जिस फॉर्म में आईपीएल 2026 में दिख रही है, उसके आधार पर सीएसके का यह रिकॉर्ड खतरे में है।

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स ने 33 बार, मुंबई इंडियंस ने 32 बार और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 बार 200 या उससे अधिक का टोटल बनाया है।

सीजन में प्रदर्शन आरसीबी और सीएसके के प्रदर्शन पर नजर डालें तो आरसीबी ने सीजन की शुरुआत वहीं से की है जहां पिछले सीजन का समापन हुआ था। आईपीएल 2025 की विजेता रही आरसीबी ने मौजूदा सीजन के दोनों शुरुआती मैच प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीते हैं। आरसीबी ने सीजन के उद्घाटन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था, जबकि सीएसके को 43 रन से हराकर अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है।

वहीं सीएसके भी पिछले सीजन वाला ही प्रदर्शन कर रही है। आईपीएल 2025 में दसवें स्थान पर रही सीएसके आईपीएल 2026 में भी शुरुआती 3 मैच गंवाकर दसवें स्थान पर मौजूद है।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags