Samachar Nama
×

आईपीएल 2026: क्लासन की अर्धशतकीय पारी, एसआरएच ने केकेआर के खिलाफ बनाया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच गुरुवार को आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 226 रन लगाए। यह केकेआर का एसआरएच के खिलाफ इस लीग में तीसरा सबसे बड़ा टोटल है।

साल 2025 में एसआरएच ने 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे, जो केकेआर के खिलाफ टीम का सबसे बड़ा टोटल है। वहीं, 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर के खिलाफ दूसरा सर्वाधिक स्कोर खड़ा किया था। एसआरएच के बल्लेबाजों ने 4 विकेट गंवाकर 228 रन बनाए थे। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दमदार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए अभिषेक और हेड ने सिर्फ 5.4 ओवर में 82 रन जोड़े। अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में अभिषेक ने 4 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, हेड ने 21 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।

हालांकि, कप्तान ईशान किशन का बल्ला खामोश रहा और वह 9 गेंदों में 14 रन ही बना सके। अनिकेत वर्मा महज एक रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने। हालांकि, हेनरिक क्लासन और नीतीश कुमार रेड्डी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 82 रन जोड़े। नीतीश ने 24 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। वहीं, क्लासन ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए। अंतिम ओवरों में हर्ष दुबे ने 3 गेंदों में नाबाद 9 रन बनाए।

केकेआर की तरफ से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। हालांकि, वह महंगे साबित हुए और उन्होंने 41 रन दिए। मुजरबानी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर की ओर से दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल फेंका। केकेआर की तरफ से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड प्रसिद्ध कृष्णा के नाम है, जिन्होंने साल 2018 में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story

Tags