Samachar Nama
×

आईपीएल 2026: हेनरिक क्लासेन के सिर सज रही ऑरेंज कैप, पर्पल कैप की रेस में प्रिंस यादव की एंट्री

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में रविवार को दो बड़े मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 4 विकेट से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रनों से मात दी।

व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन सर्वाधिक रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' हासिल कर चुके हैं।

क्लासेन ने आईपीएल 2026 में खेले 6 मुकाबलों में अब तक 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 283 रन बनाए हैं। वहीं, शुभमन गिल 4 पारियों में 251 रन बनाकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। विराट कोहली ने इस सीजन 6 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं, और वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। आईपीएल 2026 में 236 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी 6 पारियों में 246 रन बनाकर लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, तो रजत पाटीदार 230 रनों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

हालांकि, पर्पल कैप की रेस रोमांचक हो गई है। एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में महज 25 रन देकर 2 विकेट निकाले। प्रिंस आईपीएल 2026 में 11 विकेट निकाल चुके हैं और वह इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

पर्पल कैप पर अभी चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का कब्जा है। उन्होंने 6 मुकाबलों में 16.23 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 5 मुकाबलों में 11 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। भुवनेश्वर कुमार 10 विकेट चटकाने के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने भी 6 मुकाबलों में 10 विकेट निकाले हैं और वह पर्पल कैप की रेस में पांचवें नंबर पर चल रहे हैं। बिश्नोई ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 4 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट चटकाया था।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story

Tags