Samachar Nama
×

आईपीएल 2026: फाफ डू प्लेसिस ने की पंजाब किंग्स के गेंदबाजी अटैक की तारीफ

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के गेंदबाजी अटैक की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स के पास हर तरह के गेंदबाज मौजूद हैं और वे मैच के अलग-अलग समय पर सही खिलाड़ी का इस्तेमाल करके खेल को अपने पक्ष में कर लेते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को मिली 54 रनों की शानदार जीत के बाद फाफ डू प्लेसिस ने कहा कि पंजाब की टीम सिर्फ एक या दो गेंदबाजों पर निर्भर नहीं है। उनके पास कई विकल्प हैं, जिन्हें कप्तान जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। यही वजह है कि टीम हमेशा विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखती है।

उन्होंने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' से बात करते हुए बताया कि पंजाब की गेंदबाजी में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का अच्छा संतुलन है। टीम में अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज हैं, जो नई गेंद से विकेट लेने में माहिर हैं और अच्छे यॉर्कर डालते हैं। वहीं, मार्को जानसेन और जेवियर बार्टलेट जैसे गेंदबाज गेंद को स्विंग और बाउंस दोनों करा सकते हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता है।

प्लेसिस ने कहा कि यह गेंदबाजी आक्रमण सिर्फ बचाव करने के लिए नहीं, बल्कि विकेट लेने के लिए बनाया गया है। इसका मतलब है कि चाहे कोई भी ओवर हो, पंजाब के गेंदबाज आक्रमण करने की क्षमता रखते हैं। इसी कारण बल्लेबाज हमेशा दबाव में रहते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब किंग्स के पास बेंच स्ट्रेंथ भी बहुत मजबूत है। जरूरत पड़ने पर युजवेंद्र चहल और अन्य खिलाड़ी भी आकर मैच का रुख बदल सकते हैं। चहल जैसे स्पिनर विकेट लेने में माहिर हैं और किसी भी समय खेल का पासा पलट सकते हैं।

इसके अलावा भारत के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने भी पंजाब की गेंदबाजी अटैक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस टीम में अनुभव, आत्मविश्वास और स्किल का अच्छा मेल है। टीम को पता है कि अलग-अलग हालात में कैसे खेलना है, और यही चीज उन्हें बाकी टीमों से अलग बनाती है। पंजाब किंग्स इस सीजन खेले 6 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज कर चुकी है, और टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story

Tags