Samachar Nama
×

आईपीएल 2026: दिल्ली की गर्मी में केएल-नितीश का 'तूफान', डीसी ने पीबीकेएस को दिया 265 रन का विशाल टारगेट

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 35वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सामने जीत के लिए 265 रन का विशाल टारगेट रखा है। डीसी को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में केएल राहुल और नितीश राणा की जोड़ी का हाथ रहा, जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी की।

41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच इस सीजन लगातार 7वां टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। डीसी को 2.4 ओवर में पथुम निसांका के रूप में पहला झटका लगा। निसांका 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उस समय तक टीम के खाते में महज 28 रन ही जुड़ सके थे।

यहां से केएल राहुल ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। नितीश 44 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद डेविड मिलर ने केएल राहुल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 9 गेंदों में 16 रन की अटूट साझेदारी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को उसके आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

केएल राहुल 67 गेंदों में 9 छक्कों और 16 चौकों के साथ 152 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ केएल आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने। डेविड मिलर ने 3 गेंदों में नाबाद 3 रन अपने खाते में जोड़े। डीसी ने 20 ओवरों के खेल में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। पंजाब किंग्स की तरफ से जैवियर बार्टलेट और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता हाथ लगी।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवनः केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवनः प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags