Samachar Nama
×

इंदौर में पुलिस जवानों ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

इंदौर में पुलिस जवानों ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान
इंदौर में पुलिस जवानों ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

इंदौर, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में पुलिस जवानों की सजगता, सूझबूझ और सक्रियता के चलते एक युवक की जान बच गई। इन पुलिस जवानों ने सड़क पर गिरे युवक को सीपीआर दिया, जिससे युवक की जान बच गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना राऊ और राजेंद्र क्षेत्र में कावड़ यात्रा में पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस जवानों ने देखा कि मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे दो छात्रों में से पीछे बैठा छात्र अचानक चलती बाइक से नीचे गिर गया और मौके पर ही बेहोश हो गया।

घटना के वक्त क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थाना राऊ के प्रधान आरक्षक बलराम चौहान व राजेंद्र नगर के राहुल बोर्डिया, विवेक प्रजापति की नजर तुरंत बेहोश पड़े छात्र पर पड़ी। जवानों ने बिना समय गंवाए तत्काल छात्र के पास पहुंचकर स्थिति को संभाला और उसे प्राथमिक उपचार के रूप में पंपिंग करना देना शुरू किया।

सीपीआर देने के बाद जवानों ने तुरंत एक ऑटो रिक्शा की व्यवस्था की और छात्र को अविलंब नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार शुरू किया गया। समय पर मिले सीपीआर और त्वरित अस्पताल पहुंचाए जाने से छात्र की जान बच सकी।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

Share this story

Tags