Samachar Nama
×

इंदौर में हाईवे पर कार से उतरे केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को बस ने रौंदा

इंदौर 12 जून (आईएएनएस) मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में गुरुवार की देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया। जब कार से उतरे एक युवक को बस में रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई । मृतक को केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार देर रात 11 बजे शिप्रा थाना क्षेत्र में हुआ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले तीन युवक कार से यात्रा कर रहे थे ।इसी दौरान प्रशांत सिंह नामक युवक शिप्रा थाना क्षेत्र में कार से उतरा, तभी तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस ने उसे टक्कर मार दी। प्रशांत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। प्रशांत को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, हादसे के बाद युवक को को टक्कर मारने वाला चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है । शिप्रा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में मारे गए प्रशांत सिंह के केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार होने की जानकारी मिलते ही भाजपा के तमाम नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और तमाम वैधानिक कारवाइयां जारी है। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

Share this story

Tags