Samachar Nama
×

भारतीय शेयर बाजार ने इन 5 कारणों के चलते लगाई छलांग, सेंसेक्स करीब 700 अंक बढ़ा

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। दिन के दौरान सेंसेक्स ने अब तक 82,957.91 अंक का उच्चतम स्तर छुआ है, जो कि कल की क्लोजिंग 82,225.92 से करीब 732 अंक अधिक है।

कल की बड़ी गिरावट के बाद बाजार में बड़ी तेजी के पीछे कई कारक जिम्मेदार है।

आईटी शेयर में खरीदारी शेयर बाजार में तेजी की बड़ी वजह है। खबर लिखे जाने तक निफ्टी आईटी 2.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। बाजार के जानकारों का कहना है एआई सॉफ्टवेयर कंपनियों के काम करने के तरीके में बदलाव लाएगा, साथ ही यह नए अवसर भी पैदा करेगा, जैसा कि हमने हाल ही में एंथ्रोपिक और इन्फोसिस के साथ साझेदारी में देखा। वहीं, टीसीएस भी ओपनएआई के साथ मिलकर काम कर रही है।

बाजार में तेजी की दूसरी वजह वैश्विक स्तर पर संकेतों का सकारात्मक होना है। मंगलवार को अमेरिका के बाजार सकारात्मक बंद हुए थे और इससे एशिया के साथ भारतीय बाजारों में भी तेजी का रुझान बना हुआ है।

इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए की तेजी से भी भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी को बढ़ावा मिला है। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के कारण अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपए में तेजी को बढ़ावा मिला है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 90.89 पर है।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी की बाजार में तेजी में अहम भूमिका है। कल की बड़ी गिरावट में भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सिर्फ 102.53 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, इससे पहले सोमवार को एफआईआई ने कैश मार्केट में 3,483.70 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी।

इससे संकेत मिलता है कि विदेशी निवेशकों का रुझान भारतीय बाजार के लिए बदल रहा है। यह बाजार में सकारात्मक धारणा को बढ़ा रहा है।

--आईएएनएस

एबीएस/

Share this story

Tags