Samachar Nama
×

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, ऑटो स्टॉक्स में हुई खरीदारी

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 208.17 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,273.92 और निफ्टी 67.85 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,935.15 पर था।
भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, ऑटो स्टॉक्स में हुई खरीदारी

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 208.17 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,273.92 और निफ्टी 67.85 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,935.15 पर था।

सूचकांकों में निफ्टी ऑटो (1.37 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (0.81 प्रतिशत), निफ्टी कंजप्शन (0.61 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.56 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (0.55 प्रतिशत) और निफ्टी कमोडिटीज (0.45 प्रतिशत) की तेजी के साथ शीर्ष पर थे।

दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा (0.36 प्रतिशत), निफ्टी हेल्थकेयर (0.27 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसयू बैंक (0.19 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 294.75 अंक या 0.49 प्रतिशत 60,735.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 65.30 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,451.20 अंक पर था।

सेंसेक्स पैक में इटरनल, टाटा स्टील, एमएंडएम, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एलएंडटी, टीसीएस, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, टाइटन, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, एसबीआई, इंडिगो और बीईएल लूजर्स थे।

एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी ने मंगलवार के सत्र में 119 अंकों की एक छोटी रेंज में कारोबार किया। यह दिखाता है कि छोटी अवधि में बाजार के किसी एक दिशा में जाने की संभावना कम है।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए रुकावट का स्तर 26,050 से लेकर 26,100 तक है और अगर निफ्टी 26,100 के पार निकलता है तो यह 26,250 तक जा सकता है। वहीं, इसका सपोर्ट जोन 25,800 से लेकर 25,770 तक है।

वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी और सेंसेक्स अपने पिछले बंद (84,065.75) से 144.25 अंक उछलकर 84,210 पर खुला, तो वहीं निफ्टी अपने पिछले बंद (25,867.30) से 55.35 अंक की बढ़त के साथ 25,922.65 पर खुला था।

--आईएएनएस

एबीएल/

Share this story

Tags