Samachar Nama
×

भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी पर छिड़ा विवाद, फुटेज में देंखे वर्ल्ड कप 2026 में नीले की जगह नारंगी किट; पूर्व कप्तान विरेन रास्किन्हा ने उठाए सवाल

भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी पर छिड़ा विवाद, फुटेज में देंखे वर्ल्ड कप 2026 में नीले की जगह नारंगी किट; पूर्व कप्तान विरेन रास्किन्हा ने उठाए सवाल

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। वर्षों से नीली जर्सी में खेलने वाली भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें अब विश्व कप में नारंगी रंग की नई किट में नजर आएंगी। इस बदलाव पर भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान विरेन रास्किन्हा ने सवाल उठाए हैं, जबकि हॉकी इंडिया ने इस फैसले का बचाव किया है। हॉकी इंडिया ने 27 जुलाई को भारतीय पुरुष और महिला टीमों की नई जर्सी लॉन्च की थी। नई किट के सामने आने के बाद खेल जगत और सोशल मीडिया पर इ लेकर चर्चा तेज हो गई। कई प्रशंसकों ने टीम की पारंपरिक नीली जर्सी बदलने पर अपनी नाराजगी जताई।

विरेन रास्किन्हा बोले- नीली जर्सी हमारी पहचान थी

भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विरेन रास्किन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय हॉकी टीम की पहचान हमेशा नीली जर्सी रही है।उन्होंने कहा कि दशकों से भारतीय टीम इसी रंग की जर्सी में खेलती आई है और दुनिया भर में यही उसकी पहचान बनी। ऐसे में इस पारंपरिक रंग को बदलने का फैसला समझ से परे है। रास्किन्हा का मानना है कि टीम की पहचान से जुड़े ऐसे निर्णय लेते समय उसकी विरासत और इतिहास का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

हॉकी इंडिया ने किया फैसले का बचाव

विवाद बढ़ने के बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने नई जर्सी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि नई किट का रंग खिलाड़ियों की पसंद और उनकी राय को ध्यान में रखकर तय किया गया है।टिर्की ने कहा कि समय के साथ खेल और उसकी प्रस्तुति में बदलाव स्वाभाविक है। नई जर्सी आधुनिक सोच और खिलाड़ियों की पसंद को दर्शाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि खिलाड़ी नई किट में भी देश के लिए उसी जुनून और आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे।

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

नई जर्सी को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस जारी है। एक वर्ग का कहना है कि टीम की पारंपरिक नीली जर्सी भारतीय हॉकी की पहचान रही है और इसे बनाए रखा जाना चाहिए। वहीं, कुछ लोग नई नारंगी किट को ताजगी और नए दौर की शुरुआत का प्रतीक मान रहे हैं।

वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी चर्चा

भारतीय हॉकी टीम वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुटी है। ऐसे समय में जर्सी का रंग बदलने का फैसला चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि नई किट को खिलाड़ियों और प्रशंसकों से कितना समर्थन मिलता है।हालांकि, रंग को लेकर बहस अपनी जगह है, लेकिन खेल प्रेमियों की उम्मीद यही रहेगी कि भारतीय टीम नई जर्सी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप में देश का नाम रोशन करे।

Share this story

Tags